लाइव टीवी

Hindi Diwas 2022: हिंदी दिवस के बारे में ये हैं 10 रोचक तथ्य

Updated Sep 13, 2022 | 19:49 IST

Hindi Diwas 2022: दुनियाभर में 420 मिलियन से अधिक लोग पहली भाषा के रूप में हिंदी बोलते हैं और वहीं लगभग 120 मिलियन लोग इसे दूसरी भाषा के रूप में बोलते हैं। हिंदी भाषा सिर्फ एक भाषा नहीं है बल्कि दुनियाभर में हिंदी बोलने वाले लाखों लोगों की भावना है।

Loading ...
राष्ट्र भाषा और हिंदी दिवस के बारे में ये हैं 10 रोचक तथ्य। (File Photo)
मुख्य बातें
  • हिंदी दुनिया में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक
  • दुनियाभर में 420 मिलियन से अधिक लोग पहली भाषा के रूप में बोलते हैं हिंदी
  • 14 सितंबर को हर साल हिंदी दिवस मनाता है भारत

Hindi Diwas 2022: हिंदी दुनिया में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। इसे भारत की मातृभाषा माना जाता है। वहीं भारत हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाता है। दुनियाभर में 420 मिलियन से अधिक लोग पहली भाषा के रूप में हिंदी बोलते हैं। इसके अलावा लगभग 120 मिलियन लोग इसे दूसरी भाषा के रूप में बोलते हैं। हिंदी भाषा सिर्फ एक भाषा नहीं है बल्कि दुनियाभर में हिंदी बोलने वाले लाखों लोगों की भावना है।

Hindi Diwas Speech 2022: हिंदी दिवस भाषण की ऐसे करें शुरुआत, लोग हो उठेंगे आपके मुरीद

हिंदी दिवस के बारे में 10 रोचक तथ्य:-

  1. अवतार, बंगला, गुरु, जंगल, खाकी, कर्म, लूट, मंत्र, निर्वाण, पंच, पजामा, शरबत, शैंपू, ठग, आंधी और योग समेत अंग्रेजी शब्द हिंदी से ही उधार लिए गए हैं।
  2. हिंदी को अपना नाम फारसी शब्द 'हिंद' से मिला है, जिसका अर्थ है 'सिंधु नदी की भूमि'।
  3. 14 सितंबर, 1949, वह दिन था जब भारत की संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में स्वीकार किया। पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर, 1953 को मनाया गया, जब इस दिन को आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई थी।
  4. पहली बार विश्व हिंदी दिवस 2006 में मनाया गया था और 26 जनवरी 1950 को संविधान के अनुच्छेद 343 में हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दी गई थी।
  5. हिंदी नेपाल, न्यूजीलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, युगांडा, फिजी, मॉरीशस, सूरीनाम, गुयाना, त्रिनिदाद, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अमेरिका, यूके, जर्मनी और टोबैगो में बोली जाती है।
  6. देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाने का फैसला किया था।
  7. विश्व हिंदी दिवस पहली बार 2006 में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह द्वारा दुनियाभर में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया गया था।
  8. हिंदी भाषा आधुनिक आर्य भाषाओं में से एक है।
  9. साल 1881 में बिहार ने हिंदी को अपनी आधिकारिक राज्य भाषा के रूप में बदल दिया और आधिकारिक तौर पर भाषा को अपनाने वाला पहला भारतीय राज्य बन गया।
  10. ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में 'अच्छा' और 'सूर्य नमस्कार' जैसे कई हिंदी शब्द शामिल किए गए हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।