लाइव टीवी

Hindi Samachar 10 जून: हेट स्पीच को लेकर देश के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन, राज्यसभा की 16 सीटों पर वोटिंग पूरी हुई

Updated Jun 10, 2022 | 19:17 IST

Hindi Samachar 10 June, 2022: पैगंबर मोहम्मद के बारे में कथित विवादास्पद टिप्पणी के मामले में निलंबित भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को देश के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन हुआ। पढ़ें दिन भर की अहम खबरें

Loading ...
10 जून की बड़ी और प्रमुख खबरें

Hindi Samachar 10 June: दिल्ली से लेकर पश्चिम बंगाल तक हेट स्पीच के खिलाफ प्रदर्शन हुए। जामा मस्जिद में नमाज के बाद नारेबाजी हुई, हावड़ा में आगजनी हुई। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। बिहार के आरा और झारखंड के रांची में भी जुमे की नमाज के बाद हंगामा हुआ। प्रदर्शन के दौरान फायरिंग में 3 जवान घायल हुए, रांची में कर्फ्यू लगा। यूपी के कई शहरों में भी नमाज के बाद नारेबाजी और प्रदर्शन हुए। प्रयागराज में पुलिस पर पथराव हुआ। सरकार ने कहा कि दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात को 3 हजार करोड़ की सौगात दी है। अहमदाबाद में इन-स्पेस मुख्यालय का उद्घाटन किया। वहीं 4 राज्यों में राज्यसभा की 16 सीटों पर वोटिंग पूरी हुई। बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। यहां पढ़ें दिनभर की अहम खबरें:- 

नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर इतना व्यापक प्रदर्शन क्यों, देश संविधान से चलेगा या शरिया से?

नुपुर शर्मा के विवादित बयान के पूरे देश को हिंसा में झोकने की साजिश दिख रही है। जुमे की नमाज के बाद यूपी, बिहार, पंजाब, झारखंड, दिल्ली, महाराष्ट्र पश्चम बंगाल में लोग सड़कों पर निकल आए, कहीं पत्थरबाजी हुई तो कहीं नारेबाजी हुई। पढ़ें पूरी खबर

Rajya Sabha Chunav 2022: राज्यसभा के लिए मतदान संपन्न, आज ही आएंगे नतीजे

हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 16 सीट के लिए मतदान संपन्न हो गया। मतगणना आज ही होगी और नतीजों का ऐलान कर दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब, तेलंगाना, झारखंड और उत्तराखंड में सभी 41 उम्मीदवारों को पिछले शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था। पढ़ें पूरी खबर

गुजरात को हजारों करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी बोले- दो दशक में सर्वाधिक विकास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विपक्षी कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जो लोग लंबे समय तक देश की सत्ता में रहे, उन्होंने कभी आदिवासी इलाकों के विकास में रुचि नहीं दिखाई क्योंकि इसके लिए कठिन परिश्रम की जरूरत होती है। पढ़ें पूरी खबर

हेट स्पीच के खिलाफ जामा मस्जिद, सहारनपुर में प्रदर्शन, शाही इमाम बोले-ओवैसी के लोग हो सकते हैं 

दिल्ली की जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने भाजपा से निलंबित हो चुकीं नुपूर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन पर जामा मस्जिद के शाही इमाम बुखारी ने कहा कि उनकी तरफ से प्रदर्शन नहीं बुलाया गया था। पढ़ें पूरी खबर

इकोनॉमी के मोर्चे पर अच्छी खबर, दो साल बाद अंतरराष्ट्रीय एजेंसी फिच ने रेटिंग परिदृश्य को सुधारा

भारतीय अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर अच्छी खबर आई है। रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स  ने शुक्रवार को भारत की सॉवरेन रेटिंग में बदलाव कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय एजेंसी फिच ने भारत की रेटिंग को बढ़ा दिया है। पढ़ें पूरी खबर

Radhika Apte का खुलासा, बोलीं- 'तुम्‍हारे होंठ और ब्रेस्‍ट छोटे हैं' कहकर मेकर्स ने फिल्‍म से निकाला

बॉलीवुड अदाकारा राधिका आप्‍टे आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। पर्दे से लेकर ओटीटी तक पर उन्होंने दर्शकों को अपनी बेहतरीन अदाकारी से प्रभावित किया है। वह हिंदी सिनेमा के सर्वाधिक शिक्षित एक्‍टर्स में हैं। पढ़ें पूरी खबर

रिकी पोंटिंग ने कहा- इस भारतीय को 'फ्लोटर' के रूप में इस्तेमाल करो, विश्व कप में खतरनाक साबित होगा

भारतीय क्रिकेट टीम के दूसरे सबसे युवा कप्तान रिषभ पंत के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टी20 हार के साथ समाप्त हुआ लेकिन उनकी बैटिंग से रिकी पोंटिंग प्रभावित दिखे। पढ़ें पूरी खबर

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।