लाइव टीवी

Hindi Samachar 12 अप्रैल: यूपी MLC चुनाव में BJP की बड़ी जीत, न्यूयॉर्क में सबवे स्टेशन पर कई लोगों को गोली मारी गई

Updated Apr 12, 2022 | 20:22 IST

Hindi Samachar 12 April: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को उन्हें बधाई देने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि उनका देश भारत के साथ शांतिपूर्ण और सहयोगात्मक संबंध चाहता है। यहां पढ़ें दिनभर की अहम खबरें:

Loading ...
12 अप्रैल की बड़ी और प्रमुख खबरें

Hindi Samachar 12 April: उत्तर प्रदेश विधानपरिषद की स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र की 27 सीटों पर चुनाव में भाजपा ने 24 सीटें जीत लीं। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी का खाता नहीं खुल सका। इसके साथ ही भाजपा ने राज्य विधानमण्डल के उच्च सदन में भी बहुमत हासिल कर लिया। पिछले महीने से लगातार बढ़ रही सब्ज़ियों की कीमत ने भारत के हर दस में से नौ घरों को परेशान किया है। एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की अकल्पनीय त्रासदी में 45 लाख यूक्रेनी नागरिक अपनी सुरक्षा के लिए पड़ोसी देशों में पनाह लेने पर मजबूर हो गए, जहां उन्हें कपड़े, भोजन, परिवहन और यहां तक ​​कि अपने घरों में रहने की पेशकश करने वाले आम लोगों के भारी समर्थन और उदारता ने अभिभूत कर दिया है। यहां पढ़ें दिनभर की अहम खबरें:

New York firing: ब्रुकलिन में मेट्रो स्टेशन पर भारी गोलीबारी, 13 लोग बताए जा रहे घायल, गैस मास्क पहना था हमलावर

न्यूयॉर्क में एक मेट्रो स्टेशन पर कई लोगों को गोली मार दी गई है। घटनास्थल की एक तस्वीर में लोगों को खून से लथपथ स्टेशन पर लेटे हुए देखा जा सकता है। न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में एक मेट्रो स्टेशन पर गोलीबारी में 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

UP MLC Election Result 2022 : विधानपरिषद चुनाव में भी भारी पड़ी बीजेपी, समाजवादी पार्टी का नहीं खुला खाता

विधानपरिषद की 36 सीटों के लिए हुए चुनावों के नतीजे अब सामने हैं। समाजवादी पार्टी का खाता तक नहीं खुल सका। वाराणसी में बीजेपी चुनाव हार गई है तो सपा उम्मीदवार कफील खान को भी हार का सामना करना पड़ा है। पढ़ें पूरी खबर

Khargone violence: दिग्विजय सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, गलत जानकारी के साथ किया था ट्वीट

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। भोपाल क्राइम ब्रांच ने आईपीसी की धारा 58/22, U/S 153A(1), 295A,465 505(2) के तहत मामला दर्ज किया है। दिग्विजय सिंह ने खरगौन दंगों के बाद गलत जानकारी के साथ ट्वीट किया था। पढ़ें पूरी खबर

Operation Parivar: टाइम्स नाउ नवभारत पर हुआ खुलासा, देशमुख परिवार का गड़बड़झाला, 12 हजार किसान हुए बर्बाद

TIMES NOW नवभारत के पर सनसनीखेज खुलासे से एक दिग्गज पॉलिटिकल परिवार का एक दशक पुराना महा भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। आपने कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ये कहते सुना होगा कि इस देश का बेड़ागर्क परिवारवाद ने सबसे ज्यादा किया। इसी परिवारवाद के चक्कर में देश के विकास की गति रुकी, लेकिन क्या आपको मालूम है कि इसी परिवारवाद के चक्कर में देश के एक राज्य के 12 हजार किसान तबाह और बर्बाद हो गए। पढ़ें पूरी खबर

गौतम अडानी ने लगाई लंबी छलांग, अब अंबानी से 20 अरब डॉलर ज्यादा है उनकी संपत्ति

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी दुनिया के बड़े-बड़े रईसों को पछाड़ रहे हैं। हाल ही में वे रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को पछाड़ते हुए एशिया के सबसे रईस शख्स बन गए थे। अब उन्होंने लैरी पेज, सर्गी ब्रिन और स्टीव बॉलमर जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है। पढ़ें पूरी खबर

IPL 2022: जो फैंस के दिल में थी बात, वो बुमराह के होंठों पर आई, मुंबई के शर्मनाक प्रदर्शन की असल वजह बताई

मुंबई इंडियंस के उप-कप्तान जसप्रीत बुमराह का मानना है कि उनकी टीम इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में ‘बदलाव के दौर’ से गुजर रही है और फ्रेंचाइजी से जुड़े नये खिलाड़ियों को यह समझने की जरूरत है कि इस प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट में दबाव की स्थिति से कैसे निपटा जाता है। पढ़ें पूरी खबर

Ranbir- Alia Wedding: क्या बदल गई आलिया-रणबीर की शादी की डेट और वेन्यू, राहुल भट्‌ट ने बताई वजह

कई साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और अदाकारा आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खबर है कि दोनों 14 अप्रैल को आरके हाउस में शादी करेंगे। हालांकि इस बीच वेन्यू और डेट बदले जाने की बात भी सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।