लाइव टीवी

Hindi Samachar 12 फरवरी: IPL नीलामी का पहला दिन, उद्योगपति राहुल बजाज का निधन, पढ़ें दिनभर की अहम खबरें

Updated Feb 12, 2022 | 19:40 IST

Hindi Samachar 12 February: हिजाब विवाद पर विदेशी दखल पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है। आईपीएल नीलामी के पहले दिन कई खिलाड़ियों का जैकपॉट लगा। उद्योगपति राहुल बजाज का निधन हो गया है। यहां पढ़ें दिनभर की अहम खबरें:

Loading ...
12 फरवरी की बड़ी और प्रमुख खबरें

Hindi Samachar 12 February: कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच विदेशों के दखल पर भारत सरकार ने कड़ा ऐतराज जताया है। विदेश मंत्रालय की ओर से दो टूक कहा गया कि भारत के आंतरिक मामलों में दखल बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा। आईपीएल 2022 मेगा नीलामी के पहले दिन कई खिलाड़ि‍यों का जैकपॉट लगा तो ऐसे भी खिलाड़ी रहे, जिन्‍हें कोई खरीदार नहीं मिला। 'हमारा बजाज' जैसे टैगलाइन के साथ कभी घर-घर में बजाज स्‍कूटर को लोकप्रियता दिलाने वाले उद्योगति राहुल बजाज का 83 साल की उम्र में निधन हो गया। यहां पढ़ें दिनभर की अहम खबरें :

हिजाब मामले में दूसरे देशों की टिप्पणी पर सरकार का जवाब, अंदरुनी मामलों में दखल स्वीकार नहीं

कर्नाटक हिजाब मामले में भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि किसी भी दूसरे देशों की टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। इसके साथ ही देश के आंतरिक मामलों में दखल स्वीकार नहीं किया जाएगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि किसी दूसरे का इस मुद्दे पर कमेंट करना सही नहीं है। पढ़ें पूरी खबर

IPL 2022 Players Auction: किसका लगा जैकपॉट, किसे नहीं मिला खरीदार, यहां जानें हर पल के अपडेट्स

आईपीएल 2022 मेगा नीलामी का आज पहला दिन है। बेंगलुरु के होटल आईटीसी गार्डेनिया में नीलामी का आयोजन हो रहा है। आईपीएल नीलामकर्ता हफ एडमीड्स हैं। यह 15वीं आईपीएल नीलामी जबकि पांचवीं मेगा नीलामी है। आखिरी बार 2018 में नीलामी बड़े स्‍तर पर हुई थी। पढ़ें पूरी खबर

'हमारा बजाज'! घर-घर में बजाज स्‍कूटर को लोकप्रिय बनाने वाले उद्योगपत‍ि राहुल बजाज नहीं रहे

बजाज ऑटो के पूर्व चेयरमैन उद्योगपति राहुल बजाज का 83 साल की उम्र में निधन हो गया। देश के विकास में अहम योगदान के लिए उन्‍हें पद्मभूषण अलंकरण से भी नवाजा गया है। उन्‍हें बजाज स्‍कूटर को घर-घर में लोकप्रिय बनाने का श्रेय जाता है। पढ़ें पूरी खबर

Uttarakhand के CM पु्ष्कर धामी का बड़ा ऐलान- सरकार बनते ही यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने की होगी तैयारी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता को लेकर बड़ा बयान और वादा किया है। उन्होंने ऐलान किया है कि नई सरकार बनते ही यूनीफॉर्म सिविल कोड की तैयारी शुरू हो जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

जो बहन बेटियों के सम्मान के साथ खेलेगा, हिंदुस्तान में आग लगेगी, सपा नेता रुबिना खानम के विवादित बोल

देश में इस समय हिजाब पर बहस जारी है। इन सबके बीच जबरदस्त बयानबाजी हो रही है। हाल ही में सपा की एक नेता रुबिना खानम ने कहा था कि जो हिजाब पर हाथ डालेगे उसे काट दिया जाएगा। अब उन्होंने कहा कि जो लोग बेटियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ करेंगे को हिंदुस्तान में आग लगेगी। पढ़ें पूरी खबर

EXCLUSIVE: क्या होता है हिजाब, केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान से खुद सुनें

कर्नाटक से हिजाब पर शुरू हुआ विवाद अब देश के कई हिस्सों तक दस्तक दे चुका है। इन सबके बीच सियासत भी हो रही है। लेकिन केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने विस्तार से बताया कि कुछ दकियानुसी विचार के लोग इस विषय पर बखेड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

ये हो क्या रहा है! कांग्रेस की अब तीसरी 'पोस्टर गर्ल ने कांग्रेस का 'हाथ' छोड़ थामा 'कमल' का फूल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को झटका लगा है, उसकी तीसरी पोस्टर गर्ल पल्लवी सिंह ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। पल्लवी कांग्रेस के साथ पिछले करीब काफी समय से जुड़ीं थीं, उन्होंने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली। पढ़ें पूरी खबर

IPL 2022 नीलामी में सुहाना खान के साथ पहुंचे आर्यन खान, जूही चावला की बेटी जान्हवी के साथ फोटो वायरल

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने जमानत मिलने के बाद पहली बार पब्लिक इवेंट अटेंड किया। आईपीएल 2022 नीलामी में आर्यन अपनी बहन सुहाना के साथ नजर आए। इवेंट में वह अपने पिता शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।  पढ़ें पूरी खबर

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।