लाइव टीवी

Hindi Samachar 16 सितंबर: विराट कोहली छोड़ेंगे T20 की कप्तानी, गुजरात में नए CM की नई कैबिनेट, पढ़ें अहम खबरें

Updated Sep 16, 2021 | 19:25 IST

Hindi Samachar, 16 सितंबर: गुजरात में भूपेंद्र पटेल सरकार के नए मंत्रिमंडल का शपथ-ग्रहण समारोह पूरा हो गया है। विराट कोहली ने टी20 विश्‍व कप के बाद टी20 टीम की कप्‍तानी छोड़ने की घोषणा की है। पढ़ें अहम खबरें :

Loading ...
16 सितंबर की बड़ी और प्रमुख खबरें

Hindi Samachar of 16 September: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने टी20 विश्व कप के बाद टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। गुजरात में नए मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल में 24 मंत्रियों को शामिल किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की राजधानी ऐसी होनी चाहिए, जिसके केंद्र में जनता हो। उत्‍तराखंड हाईकोर्ट ने शर्तों के साथ चारधाम यात्रा को मंजूरी दे दी है। मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा के खिलाफ 1467 पेज का चार्जशीट दायर किया है, जिसमें शिल्पा शेट्टी को गवाह बनाया गया है। यहां पढ़ें आज (गुरुवार, 16 सितंबर) दिनभर की अहम खबरें :

बड़ी खबर: विराट कोहली ने किया ऐलान, विश्व कप के बाद छोड़ेंगे टी20 टीम की कप्तानी

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने टी20 विश्व कप के बाद टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। विराट कोहली ने ट्विटर पर एक पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। उनके इस पोस्ट के शब्दों में वो भावुक नजर आए और उन्होंने रोहित शर्मा और रवि शास्त्री के नाम का जिक्र भी किया है। पढ़ें पूरी खबर

गुजरात के नए मुख्यमंत्री का नया कैबिनेट, यहां पढ़ें सभी 24 मंत्रियों का नाम

गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया है। आज 24 मंत्रियों ने गुजरात सरकार के मंत्रियों के तौर पर शपथ ग्रहण की। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के नेतृत्व वाले पूर्ववर्ती मंत्रिमंडल के किसी मंत्री को नए मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 10 कैबिनेट मंत्रियों और 14 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई। पढ़ें पूरी खबर 

भारत की राजधानी ऐसी होनी चाहिए, जिसके केंद्र में लोक हो, जनता हो: नरेंद्र मोदी

आधुनिक डिफेंस एन्क्लेव देश को समर्पित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि  आज जब हम Ease of living और Ease of doing business पर फोकस कर रहे हैं, तो इसमें आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की भी उतनी ही बड़ी भूमिका है। सेंट्रल विस्टा से जुड़ा जो काम आज हो रहा है, उसके मूल में यही भावना है। पढ़ें पूरी खबर 

राहुल गांधी के दुर्गा-लक्ष्मी बयान पर सियासी घमासान, FIR दर्ज कराएगी BJP  

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दुर्गा-लक्ष्मी वाले बयान पर सियासी घमासान मच गया है। कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद हमलावर हुई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनके खिलाफ केस दर्ज कराने जा रही है। मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हिंदू देवियों पर बयान देकर राहुल ने आस्था पर चोट पहुंचाई है। हम उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर 

शर्तों के साथ उत्तराखंड हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा की दी इजाजत, खुशखबरी

चारधाम यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने शर्तों के साथ श्रद्धालुओं को यात्रा की इजाजत दी है। श्रद्धालुओं को कोविड 19 निगेटिव रिपोर्ट के साथ साथ डबल वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को भी पेश करना होगा।अदालत के फैसले की ना सिर्फ सरकार ने सराहना की है, बल्कि आम भक्तों में भी खुशी है। पढ़ें पूरी खबर 

राज कुंद्रा के खिलाफ 1467 पेजों की चार्जशीट, बताया मास्टरमाइंड, शिल्पा शेट्टी को बनाया गवाह

राज कुंद्रा से जुड़े पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा के खिलाफ 1 हजार 467 पेज की चार्जशीट दायर की है। इसमें राज कुंद्रा को मास्टरमाइंड बताया गया है। खास बात ये है कि मुंबई पुलिस की चार्जशीट में उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी का भी नाम है। शिल्पा शेट्टी को चार्जशीट में गवाह के तौर पर दिखाया गया है। पढ़ें पूरी खबर 

Delhi-Mumbai Expressway: इकोनॉमी ही नहीं इकोलॉजी का भी होगा खास संतुलन, यहां समझें

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे में मामला उल्टा है। ये एक्सप्रेस वे देश ही नहीं एशिया महाद्वीप का पहला और दुनिया का दूसरा एक्सप्रेस वे होगा, जहां वाइल्ड लाइफ हैबिटेट को बचाने के लिए अंडर पास से लेकर फ्लाई वे का निर्माण किया जाएगा। राजस्थान के रणथंबोर में और महाराष्ट्र के पास माथेरान एको सेंसेटिव जोन में 8 लेन की सुरंग बनाई गई है। पढ़ें पूरी खबर 

आत्मघाती हमलावरों से कहता था पाक तालिबान- शहीद होने पर स्वर्ग में बॉलीवुड अभिनेत्रियां करेंगी आपका स्वागत

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) पाकिस्तानी मदरसों से निकले अपने युवा रंगरूटों से कहता है, 'जब आप आत्मघाती हमलावर के रूप में शहीद होंगे, तो शराब की नदी के अलावा 'जन्नत' (स्वर्ग) में बॉलीवुड अभिनेत्रियां आपका स्वागत करेंगी।' फ्रांस की मीडिया फ्रांस 24 द्वारा बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।