लाइव टीवी

Hindi Samachar 23 जनवरी: PM ने किया नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण, तीसरे वनडे में भारत को मिला है 288 का लक्ष्य

Updated Jan 23, 2022 | 19:39 IST

Hindi Samachar 23 January: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर इंडिया गेट पर उनकी होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया। इसके अलावा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे खेला जा रहा है। यहां पढ़ें दिनभर की अहम खबरें : 

Loading ...
23 जनवरी की बड़ी और प्रमुख खबरें

Hindi Samachar 23 January: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर इंडिया गेट पर उनकी होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर पीएम ने कहा कि यह लोकतांत्रिक संस्थानों, वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों को उनके कर्तव्यों की याद दिलाएगी तथा उन्हें प्रेरित करेगी। दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत को जीत के लिये 288 रन का लक्ष्य दिया है। यहां पढ़ें दिनभर की अहम खबरें :

PM मोदी ने किया सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण, इंडिया गेट पर लगेगी नेताजी की भव्य मूर्ति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया। नेताजी की ये प्रतिमा देश के महान सपूत के प्रति आभार के प्रतीक के तौर पर लगाई जा गई है। दरअसल इंडिया गेट पर नेताजी की ग्रेनाइट की प्रतिमा लगाई जानी है, लेकिन जब तक ये तैयार नहीं हो जाती तब तक इंडिया गेट पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा दिखाई देगी। पढ़ें पूरी खबर

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी आए कोरोना संक्रमण की चपेट में, हैदराबाद में खुद को किया आइसोलेट
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी कोरोना वायरस (Venkaiah Naidu Tested COVID Positive) की चपेट में आ गए हैं। उप राष्ट्रपति कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।  उप राष्ट्रपति ने अपने संपर्क में आए लोगों से भी क्वारंटीन होने का आग्रह करते हुए खुद की जांच करवाने की अपील की है। पढ़ें पूरी खबर

दिल्‍ली के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री होंगे गिरफ्तार! CM अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर लगाया बड़ा आरोप
पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनाव को लेकर जारी सियासी गहमागहमी के बीच दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री व आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर बड़ा आरोप लगाया है। केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए रविवार को उन्‍होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) केंद्र के इशारे पर दिल्‍ली के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सत्‍येंद्र जैन को गिरफ्तार कर सकता है। पढ़ें पूरी खबर

Missing Arunachal Boy:अरुणाचल से लापता लड़का चीन में मिला, वापसी के लिए किया जा रहा कानूनी प्रक्रिया का पालन 
 
चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने रविवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा को पार कर लापता हुए एक भारतीय लड़के का पता चल गया है। भारतीय सेना के साथ एक संचार में, चीनी पीएलए ने कहा कि लापता लड़के का पता लगा लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

LIVE क्रिकेट स्कोर, भारत बनाम साउथ अफ्रीका 3rd ODI: पचासे के करीब टीम इंडिया, क्रीज पर धवन और कोहली
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज केपटाउन में तीन मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम वनडे खेला जा रहा है। क्विंटन डी कॉक (124) के धमाकेदार शतक की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को तीसरे व अंतिम वनडे में भारत के सामने 288 रन का लक्ष्‍य रखा है। पढ़ें पूरी खबर

Budget 2022: मंहगाई और बेरोजगारी की मार झेल रहे लोगों को बजट से राहत की उम्मीद
कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न बेरोजगारी और बढ़ती लागत कीमतों के कारण जोरदार मंहगाई का सामना कर रहे लोगों को एक फरवरी को संसद में पेश किए जाने वाले वित्त वर्ष 2022-23 के आम बजट में सरकार से राहत मिलने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर

'रेडीमेड बच्चे' वाला ट्वीट कर बुरी तरह फंसीं तसलीमा नसरीन, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास पर साधा निशाना!

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के घर नन्हा मेहमान आ गया है। कपल सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बन गए हैं। बताया जा रहा है कि कपल ने घर में एक बच्ची का जन्म हुआ है। हाल ही में निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैन्स को सोशल मीडिया पर गोपनियता बनाए रखने के लिए कहा था क्योंकि वे अभी अपने परिवार की देखभाल में व्यस्त हैं। पढ़ें पूरी खबर

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।