लाइव टीवी

Hindi Samachar 27 दिसंबर:  चंडीगढ़ MC चुनाव में AAP की जीत, पीयूष जैन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, पढ़ें दिनभर की अहम खबरें

Updated Dec 27, 2021 | 19:18 IST

Hindi Samachar, 27 दिसंबर: चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत हासिल की है। इसके अलावा आज की वो प्रमुख खबरें जो रही सुर्खियों में, उन पर डालते हैं एक नजर-

Loading ...
Hindi Samachar 27 दिसंबर: आज के प्रमुख समाचार, बड़ी खबरें

Hindi Samachar of 27 December: आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में सबसे ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की। कुल 35 सीटों में से पहली बार चुनावी मैदान में उतरी आप 14 सीटें जीतने में सफल रही, उसके बाद भाजपा (12), कांग्रेस (8) और शिरोमणि अकाली दल (1) का स्थान रहा। वहीं करोड़ों रुपए की नकदी मिलने की घटना से सुर्खियों में आए कानपुर के व्यवसायी पीयूष जैन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट का दूसरे दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया है। यहां पढ़ें देश-दुनिया, खेल व मनोरंजन जगत की आज दिनभर (सोमवार, 27 दिसंबर) की अहम खबरें :

Chandigarh Nagar Nigam Election Results 2021: कई दिग्गजों को मिली शिकस्त, 14 सीट जीतकर AAP की धमाकेदार एंट्री
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में इस बार कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मौजूदा महापौर रविकांत शर्मा को आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी दमनप्रीत सिंह के हाथों हार मिली है। इस चुनाव में किसी को भी स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है लेकिन आम आदमी पार्टी ने सबसे अधिक 14 वार्डों में जीत हासिल की है जबकि सत्ताधारी बीजेपी 12 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी है। वहीं कांग्रेस को महज 8 सीटें ही मिल सकी हैं। पढ़ें पूरी खबर


इत्र कारोबारी पीयूष जैन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, छापेमारी में घर से मिल थे 257 करोड़ रुपए
इत्र कारोबारी पीयूष जैन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उसके घर से छापेमारी में 257 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद हुआ। आज 23 किलो सोना मिला है। कानपुर के व्यवसायी पीयूष जैन को टैक्स चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पढ़ें पूरी खबर

सरकार ने खातों पर रोक नहीं लगाई, 'मिशनरीज ऑफ चैरिटी' ने खुद भेजा था अनुरोध: गृह मंत्रालय
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया था कि मदर टेरेसा द्वारा स्थापित संगठन मिशनरीज ऑफ चैरिटी के सभी बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। उसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि मदर टेरेसा के मिशनरीज ऑफ चैरिटी के फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट रजिस्ट्रेशन के नवीनीकरण के आवेदन को एफसीआरए 2010 और फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन रूल्स 2011 के तहत पात्रता शर्तों को पूरा नहीं करने पर 25 दिसंबर को खारिज कर दिया गया था। पढ़ें पूरी खबर

NITI Aayog Health Index: स्वास्थ्य के क्षेत्र में केरल सबसे अच्छा राज्य, उत्तर प्रदेश का प्रदर्शन सबसे खराब
नीति आयोग के चौथे स्वास्थ्य सूचकांक में केरल को बड़े राज्यों में सर्वश्रेष्ठ समग्र स्वास्थ्य प्रदर्शन वाला राज्य बताया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश सबसे नीचे है। स्वास्थ्य सूचकांक के चौथे दौर में 2019-20 की अवधि (संदर्भ वर्ष) पर विचार किया गया है।  पढ़ें पूरी खबर

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट: बारिश के कारण दूसरे दिन के खेल पर फिरा पानी, एक गेंद भी नहीं फेंकी गई
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों की सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में आमने-सामने है। रविवार को पहले दिन मौसम ने कोई खलाल नहीं डाला, लेकिन दूसरे दिन बारिश विलेन बन गई। सोमवार को बारिश के कारण एक गेंद भी नहीं फेंकी जा सकी और दिन का खेल रद्द कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर

Salman Khan on snake bite: 'एक नहीं तीन बार सांप ने काटा, छह घंटे तक था अस्पताल में भर्ती' सलमान खान ने खुद बताई फार्महाउस की घटना
 सलमान खान 27 दिसंबर को अपना बर्थडे मना रहे हैं। बर्थडे से एक दिन पहले सलमान खान को एक जहरीले सांप ने काट दिया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि, कुछ वक्त बाद सलमान खान को छुट्टी मिल गई। अब सलमान खान ने बताया कि सांप किस तरह से उनके फार्म हाउस में आ गया था। पढ़ें पूरी खबर

1 जनवरी से बदल जाएंगे GST के अहम नियम, जानें क्या हैं ये
जल्द ही नया साल शुरू होने जा रहा है। देश में हर महीने की पहली तारीख से कुछ अहम बदलाव होते हैं या नए नियम लागू होते हैं। जनवरी 2022 से भी देश में कुछ बदलाव होंगे। इन बदलावों से आम लोगों से लेकर कारोबारी तक प्रभावित होंगे। एक जनवरी 2022 से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली (GST regime) में कर की दर और प्रक्रिया से संबंधित बदलाव होंगे। पढ़ें पूरी खबर

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।