लाइव टीवी

Hindi Samachar 27 सितंबर: तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने किया भारत बंद

Updated Sep 27, 2021 | 20:43 IST

Hindi Samachar, 27 सितंबर:  केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने भारत बंद किया। देश भर में कई जगहों पर इसका असर देखने को मिला। पढ़ें अहम खबरेंः

Loading ...
27 सितंबर की बड़ी और प्रमुख खबरें

Hindi Samachar of 27 September: केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने भारत बंद किया। विपक्षी पार्टियों ने इस आंदोलन का समर्थन किया।  कई स्थानों पर ट्रेनों का चक्का जाम किया गया है, तो साथ कई जगहों पर यातायात ठप हो गया, जिससे भारी जाम देखने को मिला। दिल्ली-एनसीआर में भी किसानों के 'भारत बंद' का असर ट्रैफिक पर पड़ा। किसानों का विरोध 9 महीनों से लगातार चल रहा है। भवानीपुर सीट पर उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन था। एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ उनकी रैली में कोविड ​​​​मानदंडों का उल्लंघन पर मामला दर्ज किया गया। यहां पढ़ें आज (सोमवार, 27 सितंबर) दिनभर की अहम खबरें :- 

किसानों ने किया भारत बंद, टिकैत ने कहा-पूर्ण रूप से रहा सफल, बनाई जाएगी आगे की रणनीति

कृषि कानूनों के खिलाफ बीते 10 माह से आंदोलनरत किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया था जिसका असर मिला जुला रहा। संयुक्‍त किसान मोर्चा के बैनर तले आहूत इस बंद में कई अन्‍य संगठन भी शामिल हुए। किसानों के इस भारत बंद को कई राजनीतिक दलों और राज्‍य सरकारों ने भी समर्थन दिया था। पढ़ें पूरी खबर- 

आंदोलन का नाम और हिंदुस्तान जाम! देखिए Bharat Bandh से कैसे जनता रही परेशान

आज भारत बंद के दौरान आपने देखा कि कैसे शहर शहर किसानों के नाम पर नेतागीरी चलती रही। इस भारत बंद की वजह से हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर-

पीएम मोदी ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन किया लॉन्च, जानिए कैसे बनेगी हेल्थ आईडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत डिजिटल  मिशन को लॉन्च कर दिया है। मिशन का उद्देश्य देशभर में स्वास्थ्य सेवाओं के इंफ्रास्ट्रक्चर को डिजिटल बनाना है। इसके तहत हर भारतीय नागरिक की एक यूनीक हेल्थ आईडी बनेगी। पढ़ें पूरी खबर-

भवानीपुर में दिलीप घोष के साथ धक्का-मुक्की, आमने-सामने आए BJP-TMC कार्यकर्ता

भवानीपुर सीट पर उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन था। यहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव मैदान में हैं। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेता दिलीप घोष के साथ धक्का-मुक्की हुई है। पढ़ें पूरी खबर-

असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ कोविड  ​​​​मानदंडों का उल्लंघन करने पर FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज  में अपनी रैली में कथित तौर पर COVID-19 नियमों का उल्लंघन करने के लिए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी  के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पढ़ें पूरी खबर- 

हर्षल पटेल के नाम दर्ज हुई IPL की 20वीं हैट्रिक, जानिए अब तक किसने-किसने किया है ये कमाल

तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने मुंबई के खिलाफ धमाल मचा दिया। पटेल की कातिलाना गेंदबाजी की बदौलत आरसीबी ने बड़ी जीत दर्ज की। पढ़ें पूरी खबर-

इस वजह से Sidharth Mallya ने नहीं बनाया बॉलीवुड में करियर, कहा- 'देखिए कैसे दिखता हूं, कैसे बात करता हूं'

विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या ने अपनी किताब में पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि क्यों बॉलीवुड में किस्मत नहीं आजमाई। पढ़ें पूरी खबर-

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।