लाइव टीवी

Hindi Samachar 7 जून: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में अब तक 8 गिरफ्तार, सत्येंद्र जैन और करीबियों के ठिकानों पर ED का छापा

Updated Jun 07, 2022 | 19:16 IST

Hindi Samachar 7 June, 2022: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस का एक्शन जारी है। अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मूसेवाला के साथ सेल्फी लेने वाले ने हत्यारों की जानकारी दी थी, पढ़ें दिन भर की अहम खबरें

Loading ...
7 जून की बड़ी और प्रमुख खबरें

Hindi Samachar 7 June: महाराष्ट्र पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की निलंबित पदाधिकारी नुपुर शर्मा को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ उनकी कथित अपमानजनक टिप्पणी के संबंध में बयान दर्ज कराने के लिए 22 जून को पेश होने को कहा है। धन शोधन मामले की जांच के दौरान दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ छापेमारी कर 2.85 करोड़ रुपए की नकदी और सोने के 133 सिक्के जब्त किए गए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सिद्धू मूसेवाला के परिजनों से मिले। उन्होंने मान सरकार पर आरोप लगाए। राहुल ने कहा कि अमन शांति बनाए रखना आम आदमी पार्टी के बस का नहीं है। पंजाब की कानून व्यवस्था भंग है। यहां पढ़ें दिनभर की अहम खबरें:- 

पैगंबर विवाद से बैकफुट पर भाजपा, क्या दूसरे नेताओं के बदलेंगे सुर !

अरब देशों से भारत सरकार के अच्छे कूटनीतिक , सांस्कृतिक और आर्थिक रिश्तों को देखते हुए भारत के लिए यह जरूरी हो गया था कि वह इस मुद्दे को गरमाने से रोके। खाड़ी देशों में करीब 88 लाख भारतीय रहते हैं। पढ़ें पूरी खबर

मुश्किल में दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन, ED ने AAP नेता और करीबी की तलाशी में 1.8 किलो सोना-करोड़ों कैश जब्त किया

आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन और उनके करीबी के घर से भारी मात्रा में कैश और सोना बरामद हुआ है। ED ने 2.82 करोड़ कैश और 1.8 किलो सोना मिला बरामद किया है। पढ़ें पूरी खबर

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: पंजाब पुलिस ने अभी तक 8 को गिरफ्तार किया, SIT ने 4 शूटर्स की पहचान की

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस ने अभी तक 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इन पर शूटर्स को लॉजिस्टिक सपोर्ट मुहैया कराने और रेकी करने का आरोप है। एसआईटी ने सिद्धू मूसेवाला के चार शूटरों की भी पहचान की है। पढ़ें पूरी खबर

Kanpur Violence: पुलिस कार्रवाई हुई तेज तो पीएफआई का नापाक राग, मुस्लिमों को किया जा रहा है टारगेट

कानपुर हिंसा केस में पुलिस की सख्ती के बाद अब आरोपी खुद ब खुद सरेंडर करने लगे हैं। लेकिन पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी पीएफआई का कहना है कि मुस्लिम समाज के खिलाफ पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

दक्षिण अफ्रीका की सरकार में दखल रखने वाले गुप्ता ब्रदर्स दुबई में गिरफ्तार, सहारनपुर से है खास नाता

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पैदा हुए गुप्ता ब्रदर्स की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। पहले दक्षिण अफ्रीका से फरार हुए और जाकर दुबई में शिफ्ट हो गए लेकिन अब दुबई में भी वो बुरी तरह से फंस गए हैं। अब गुप्ता ब्रदर्स की गिरफ्तारी UAE में की गई है। पढ़ें पूरी खबर

'पिता रोजाना मारते-पीटते हैं और पुलिस नहीं करती मदद', फैन की आपबीती सुन वरुण धवन ने किया मदद का वादा

वरुण धवन अपने हालिया ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में वरुण धवन ने अपनी एक फैन की मदद करने का वादा किया है। बॉलीवुड एक्टर ने सोशल मीडिया पर प्रशंसक को जवाब दिया है जिसने मदद मांगी और आरोप लगाया है कि उसे और उसकी मां को अपने पिता से घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर

रिषभ पंत या कोई और धुरंधर नहीं, बेन स्टोक्स ने इस खिलाड़ी को बताया दुनिया का बेस्ट विकेटकीपर

जब तक महेंद्र सिंह धोनी सक्रिय रहे तब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ये बहस कम ही होती थी कि दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर कौन है। लेकिन उनके संन्यास के बाद तुलना और आकलन फिर शुरू हो गया कि आखिर सर्वश्रेष्ठ कीपर कौन है। पढ़ें पूरी खबर

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।