लाइव टीवी

Hindi Samachar 30 जुलाई: उधर वेटलिफ्टर संकेत ने बर्मिंघम में सिल्वर जीत बढ़ाया देश का मान, इधर मुंबई पर राज्यपाल की विवादित टिप्पणी, विपक्ष ने बताया- अपमान

Updated Jul 30, 2022 | 19:30 IST

Hindi Samachar 30 July, 2022: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता का घमंड केवल इसलिए दिखा रही है, क्योंकि संसद में उसके पास बहुमत है। उन्होंने कहा कि अगर आम जनता भाजपा के विरुद्ध एक होकर खड़ी हो जाए तो उसके दिन गिनती के रह जाएंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTimes Now
तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

Hindi Samachar 30 July: चार साल पहले खुद से किया वादा पूरा करने वाले भारत के युवा भारोत्तोलक संकेत महादेव सरगर ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों की 55 किलो स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला। महाराष्ट्र के सांगली जिले के 21 वर्ष के सागर स्वर्ण पदक की ओर बढ रहे थे लेकिन क्लीन एंड जर्क में दो प्रयास नाकाम रहने से वह एक किलो से चूक गए । उन्होंने 248 किलो (113 और 135 किलो) वजन उठाकर रजत पदक जीता। इस बीच, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की उस टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर मुंबई से गुजरातियों और राजस्थानियों को हटा दिया जाए तो ‘‘शहर के पास न तो पैसे रहेंगे’’ और न ही वित्तीय राजधानी का तमगा रहेगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह मुंबई के संबंध में राज्यपाल कोश्यारी की टिप्पणी से सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि शहर के विकास में मराठी लोगों द्वारा किए गए योगदान को कभी भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। विपक्षी दलों ने भी राज्यपाल की टिप्पणी की निंदा की और उनसे इस टिप्पणी को लेकर माफी मांगने की मांग की। यहां पढ़ें, दिन-भर की अहम खबरें: 

गुरुरजा पुजारी ने भारत को वेटलिफ्टिंग में एक और मेडल दिलाया, 61 किग्रा वर्ग में जीता ब्रॉन्‍ज मेडल

भारत को शनिवार को वेटलिफ्टिंग में दूसरा मेडल प्राप्‍त हुआ। गुरुरजा पुजारी ने 61 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्‍ज मेडल जीता। इससे पहले संकेत सरगर ने 55 किग्रा वर्ग में सिल्‍वर मेडल जीता था। गुरुरजा पुजारी का कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में यह लगातार दूसरा मेडल है। इससे पहले 2018 गोल्‍ड कोस्‍ट में भी उन्‍होंने मेडल जीता था। पढ़ें पूरी खबर।

कुछ लोग धर्म के नाम पर नफरत फैला रहे हैं, भारत की प्रगति के लिए देश की एकता जरूरी: NSA अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा कि कुछ तत्व ऐसा माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं जो भारत की प्रगति में बाधा डाल रहा है। वे धर्म और विचारधारा के नाम पर कटुता और संघर्ष पैदा कर रहे हैं, यह पूरे देश को प्रभावित कर रहा है और देश के बाहर भी फैल रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया में संघर्ष का माहौल है, अगर हमें उस माहौल से निपटना है तो देश की एकता को एक साथ बनाए रखना जरूरी है। पढ़ें पूरी खबर।

तीस्ता सीतलवाड़ और श्रीकुमार को झटका, जमानत देने से अदालत का इनकार

यहां की एक सत्र अदालत ने शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ और पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आर. बी. श्रीकुमार को जमानत देने से इनकार कर दिया। इन दोनों को 2002 के दंगों के मामलों में निर्दोष लोगों को फंसाने के लिए कथित तौर पर सबूत गढ़ने के लिए गिरफ्तार किया गया है।अतिरिक्त प्रमुख न्यायाधीश डी. डी. ठक्कर ने कहा कि दोनों आदेश खारिज किए जाते हैं। पढ़ें पूरी खबर।

Bhagat Singh Koshyari बोले- 'गुजरातियों और राजस्थानियों की वजह से मुंबई है आर्थिक राजधानी', शिवसेना हुई हमलावर

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बयान पर एक नया विवाद छिड़ गया है। दरअसल राज्यपाल ने कहा कि अगर महाराष्ट्र, खासकर मुंबई और ठाणे से गुजरातियों और राजस्थानियों को निकाल दिया जाता है, तो यहां कोई पैसा नहीं बचेगा। साथ ही मुंबई देश की आर्थिक राजधानी नहीं रह पाएगी। राज्यपाल ने कहा कि मुंबई को देश की आर्थिक राजधानी बनाने में राजस्थानी-गुजराती समुदायों का योगदान उल्लेखनीय है। पढ़ें पूरी खबर।

नई एक्साइज पॉलिसी पर बवाल के बाद बैकफुट पर केजरीवाल सरकार, लागू होगी शराब की बिक्री की पुरानी व्यवस्था!

दिल्ली में शराब पर हो रही सियासत को लेकर बीजेपी केजरीवाल सरकार पर लगातार हमले कर रही है। अब खबर है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बैकफुट पर है। सूत्रों के मुताबिक राजधानी दिल्ली में पुरानी आबकारी नीति 1 अगस्त से लागू होने जा रही है। दिल्ली सरकार ने नई आबकारी नीति पिछले साल लागू की थी जिसे अब वापस लिया जा रहा है। दरअसल आबकारी नीति 2021-22 को 31 मार्च के बाद दो बार दो-दो महीने के लिए बढ़ाया गया। अब 31 जुलाई को इस पर विराम लग जाएगा। पढ़ें पूरी खबर।

बिहार में बीजेपी का प्लान 2025, नाम दिया मिशन 200, क्या BJP अब नीतीश कुमार से अलग होकर लड़ेगी चुनाव?

बिहार में बीजेपी ने अभी से साल 2025 की तैयारियां शुरू कर दी है। कोई इसे बड़े सियासी संकेत के तौर पर देख रहा है तो कोई इसे बीजेपी का NO नीतीश प्लान बता रहा है। जबकि खुद बीजेपी ने इस मिशन का नाम रखा है। मिशन 200..इसी सिलसिले में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पटना पहुंचे। रोड शो किया। लेकिन सवाल है कि बीजेपी का प्लान 2025 है क्या..हमारी ये EXCLUSIVE रिपोर्ट देखिए। पढ़ें पूरी खबर।

सुहाना खान करेंगी कॉफी विद करण 7 में डेब्यू, एक बड़े ट्विस्ट के साथ होगी शाहरुख खान की बेटी की एंट्री?

'कॉफी विद करण-सीजन 7' दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। प्रशंसकों को आने वाले एपिसोड्स का बेसब्री से इंतजार है। लगातार गेस्ट को लेकर कयास लगाने शुरू हो गए हैं। नई रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का नाम भी गेस्ट लिस्ट के लिए आगे आ रहा है। बॉलीवुड डेब्यू से पहले सुहाना खान भी करण जौहर के सामने सोफे पर बैठने वाली हैं ऐसी उम्मीद की जा रही है। हालांकि अब करण जौहर ने इन खबरों को खारिज कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।