लाइव टीवी

Hindi Samachar 31 जुलाई: मन की बात में तिरंगे को लेकर पीएम मोदी ने की खास अपील, जेरमी लालरिनुंगा ने दिलाया भारत को दूसरा गोल्ड

Updated Jul 31, 2022 | 19:30 IST

Hindi Samachar 31 July, 2022: पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से रूबरू हुए। यह मन की बात कार्यक्रम की 91वीं कड़ी है, महाराष्ट्र के लोगों का खत्म होगा इंतजार! सीएम एकनाथ शिंदे बोले- जल्द होगा कैबिनेट का गठन, पढ़ें पूरी खबर

Loading ...
Hindi Samachar 31 जुलाई: आज के प्रमुख समाचार, बड़ी खबरें

Hindi Samachar 31 July: 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय वेटलिफ्टर्स का शानदार प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। भारत को खेलों के तीसरे दिन जेरमी लालरिनुंगा ने दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया।  न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन से पहले पंजाब में एसकेएम ने रेल रोको आंदोलन किया। संजय अरोड़ा को बनाया गया दिल्ली पुलिस आयुक्त, राकेश अस्थाना की लेंगे जगह, यहां पढ़ें, दिन-भर की अहम खबरें: 

Mann Ki Baat: तिरंगे को लेकर पीएम मोदी ने की खास अपील, भारतीय खिलौने खरीदने का भी किया आह्वान

पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से रूबरू हुए। यह मन की बात कार्यक्रम की 91वीं कड़ी है। अपने कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'हम लोगों ने पहले इतनी सारी बातें की हैं, अलग अलग विषयों पर अपनी बात साझा की है, लेकिन इस बार मन की बात खास है।' पढ़ें पूरी खबर-

Commonwealth Games2022: जेरमी लालरिनुंगा ने दिलाया भारत को दूसरा गोल्ड

22वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय वेटलिफ्टर्स का शानदार प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। भारत को खेलों के तीसरे दिन जेरमी लालरिनुंगा ने दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने पुरुषों की 67 किग्रा भारवर्ग स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पढ़ें पूरी खबर-

महाराष्ट्र के लोगों का खत्म होगा इंतजार! सीएम एकनाथ शिंदे बोले- जल्द होगा कैबिनेट का गठन

महाराष्ट्र की राजनीतिक में बड़े उठा पटक के बाद उद्धव ठाकरे सरकार को बेदखल करने के बाद बीजेपी और शिवसेना के शिंदे गुट ने सरकार बनाई। लेकिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के शपथ के एक महीने बाद भी कैबिनेट का विस्तार नहीं हो पाया। हालाकि सीएम शिंदे ने कहा कि कैबिनेट का गठन जल्द होगा। पढ़ें पूरी खबर-

MSP को लेकर किसान फिर सड़कों पर, संयुक्त किसान मोर्चा ने पूरे पंजाब में किया 'रेल रोको' आंदोलन

न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन से पहले पंजाब में एसकेएम ने रेल रोको आंदोलन किया।  पढ़ें पूरी खबर-

Delhi Police: संजय अरोड़ा को बनाया गया दिल्ली पुलिस आयुक्त, राकेश अस्थाना की लेंगे जगह

संजय अरोड़ा ने राजस्थान के मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। आईपीएस में शामिल होने के बाद उन्होंने तमिलनाडु पुलिस में अलग-अलग पदों पर काम किया। पढ़ें पूरी खबर-

HDFC Home Loan: एचडीएफसी के होम लोन ग्राहकों को देनी होगी ज्यादा EMI, बैंक ने बढ़ा दी ब्याज दरें

हाउसिंग डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कॉरपोरेशन (HDFC) ने अपनी रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट (RPLR) में वृद्धि की, जिस पर 1 अगस्त, 2022 से इसके एडजस्टेबल रेट होम लोन को 25 आधार अंकों से बेंचमार्क किया गया है। नई दरें 1 अगस्त से प्रभावी हो जाएंगी पढ़ें पूरी खबर-

पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने आईएमएफ से लोन जारी कराने के लिए अमेरिका से मांगी मदद

कई सरकारी अधिकारियों के अनुसार जनरल कमर जावेद बाजवा ने अमेरिकी उप विदेश मंत्री वेंडी शरमन के साथ इस मामले पर चर्चा की और अमेरिका से पाकिस्तान की मदद के लिए आईएमएफ में अपने प्रभाव का उपयोग करने की अपील की। पढ़ें पूरी खबर-

करीना कपूर को किया जा रहा बुरी तरह ट्रोल, पोस्ट वर्कआउट सेल्फी को लेकर हो रहीं बॉडी शेम

करीना इन दिनों आमिर खान के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी के साथ उनके करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 7' में भी दिखाई देने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर-

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।