लाइव टीवी

आज का इतिहास: 58 साल पहले इस महिला ने रचा था इतिहास, पहली बार एक महिला ने भरी थी अंतरिक्ष के लिए उड़ान

Updated Jun 16, 2021 | 05:30 IST | भाषा

16 जून का इतिहास: 58 साल पहले रूस की 26 वर्षीय महिला लेफ्टिनेंट वलेंटीना तेरेशकोवा ने मोस्को से 16 जून 1963 को अंतरिक्ष यान- वोस्टोक 6 में सवार होकर अंतरिक्ष की ओर अपना सफर शुरू किया था।

Loading ...
16 जून का इतिहास

नई दिल्ली: इतिहास में 16 जून की तारीख पर बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण घटना ठीक 58 साल पुरानी है, जब रूस की एक महिला ने पहली बार अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। रूस की इस 26 वर्षीय महिला का नाम लेफ्टिनेंट वलेंटीना तेरेशकोवा था और उन्होंने रूस की राजधानी मोस्को से 16 जून 1963 को अंतरिक्ष यान- वोस्टोक 6 में सवार होकर अंतरिक्ष की ओर अपना सफर शुरू किया था। दुनिया में किसी भी महिला की यह अंतरिक्ष की ओर पहली उड़ान थी।

देश दुनिया के इतिहास में 16 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।

1779 : स्‍पेन ने ब्रिटेन के खिलाफ जंग का आगाज किया।
1911 : न्यूयार्क में आईबीएम कंपनी की स्‍थापना। पहले इसका नाम कंप्यूटिंग टैब्यूलेटिंग रिकार्डिंग कंपनी था।
1925 : राष्ट्रवादी नेता चितरंजन दास का निधन
1963 : रूस की 26 वर्षीय अंतरिक्ष यात्री लेफ्टिनेंट वैलेनटीना तेरेशकोवा ने वोस्तोक 6 के जरिए अंतरिक्ष की उड़ान भरी। वह अंतरिक्ष की अथाह गहराइयों की ओर रवाना हुई विश्व की पहली महिला थीं।
1979 - सीरिया में मुस्लिम ब्रदरहुड के साथ संघर्ष में 62 शेखों की मौत।
1992 : ब्रिटेन की राजवधू डायना के जीवन पर लिखी गई एक किताब का विमोचन। राजकुमारी डायना पर विवादास्पद किताब का विमोचन। 'डायना - ए ट्रू स्टोरी' शीर्षक की इस पुस्तक में डायना को दुखी और असंतुलित बताया गया।
2008 - कैलिफोर्निया में समलैंगिक जोड़े को शादी करने की इजाजत।
2012 - चीन ने अंतरिक्ष यान शेनझौ 9 लांच किया।
2012 : अमेरिकी वायुसेना का रोबोटिक बोइंग एक्स-37बी अंतरिक्ष यान अपना मिशन पूरा कर पृथ्‍वी पर वापस लौटा।
2012 : बहुराष्ट्रीय शीतल पेय कंपनी कोका कोला ने म्यांमार में 60 वर्षों के बाद कारोबार शुरू किया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।