लाइव टीवी

झारखंड: मृत बच्चा निकला जिंदा, दफनाया जाने लगा तो रोने लगा नवजात

Updated Jul 18, 2021 | 08:10 IST

झारखंड के देवघर में एक अस्पताल ने एक नवजात बच्चे को मृत घोषित कर दिया और जब उसको दफनाया जाने लगा तो बच्चा रोने लगा।

Loading ...
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली: झारखंड के देवघर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक निजी अस्पताल में एक नवजात का जन्म हुआ, जिसे डॉक्टरों ने बाद में मृत घोषित कर दिया। गुस्साए मरीजों में अस्पताल में तोड़-फोड़ की और स्वास्थ्यकर्मियों से मारपीट की। 

'आज तक' की खबर के अनुसार, बाद में किसी तरह मामले को शांत कराया गया। मृत बच्चे को परिवार वाले घर ले गए और अंतिम संस्कार की तैयारियां करने लगे। इसी दौरान जब बच्चे को दफनाया जाने लगा तो वो रोने लगा। इसके बाद बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।