लाइव टीवी

अगर 2047 में भारत बना विकसित देश,जानें कितनी बढ़ेगी भारतीयों की इनकम

Updated Aug 16, 2022 | 19:45 IST

What is Developed Countries: अगर प्रति व्यक्ति आय और मानव विकास सूचकांक के  आधार पर देखा जाय तो भारत को अभी लंबा सफर तय करना है। और अगले 25 साल में उसे हर क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास करना होगा। तभी भारत विकसित देशों की श्रेणी में शामिल हो सकेगा।

Loading ...
भारत कैसे बनेगा विकसित देश
मुख्य बातें
  • विकसित देशों में औद्योगीकरण कहीं ज्यादा होता है।
  • वहीं विकासशील देशों की बात की जाय तो इन देशों में औद्योगीकरण की रफ्तार कम होती है।
  •  संयुक्त राष्ट्र संघ की 2020 की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में 126 देश ऐसे हैं, जो विकासशील देशों की कैटेगरी में आते हैं। 

What is Developed Countries: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से एक नए लक्ष्य का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि भारत 2047 तक विकसित देश होगा। इसमें मानव विकास सूचकांक भी शामिल होंगे। विकसित देश की बात होते ही, अमेरिका, ब्रिटेन, नार्वे जैसे देशों का ख्याल आता है। अब सवाल उठता है कि भारत को विकसित देश बनने के लिए अगले 25 साल किस तरह का सफर करना होगा। तो उसे मौजूदा विकसित देशों की स्थिति से समझा जा सकता है..

क्या होता है विकसित देश

संयुक्त राष्ट्र संघ की कैटेगरी के अनुसार उच्च आय वाले देश, अपर मिडिल इनकम, लोअर मिडिल इनकम और लोअर इनकम वाले देश हैं। इसमें अगर देखा जाय तो दुनिया की सात बड़ी इकोनॉमी वाले देशों की लिस्ट में कनाडा, जापान, फ्रांस, जर्मनी, यूएसए, यूनाइटेड किंगडम शामिल हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, जापान, न्यूजीलैंड, नार्वे, आइसलैंड, स्वीडन, स्पेन आदि देश शामिल हैं।

देश जीडीपी के आधार पर प्रति व्यक्ति आय  (डॉलर में) 
लक्जमबर्ग 135682.8
सिंगापुर 66859.3
अमेरिका 69287.5
यूनाइटेड किंगडम 47334.4
जापान 39285.2
भारत 2277.4 
चीन 12556.3

Source: World Bank

विकसित देश और विकासशील देश का अंतर 

विकसित देशों में औद्योगीकरण कहीं ज्यादा होता है। वहां की आबादी कृषि पर कम निर्भर रहती है। इसके अलावा लोगों की प्रति व्यक्ति आय, मानव सूचकांक काफी बेहतर होता है। अगर इनकम के आधार पर देखा जाय तो जीडीपी प्रति व्यक्ति आय के आधार पर लक्जमबर्ग के लोगों की सबसे अधिक आय है। इसी तरह मानव विकास सूचकांक के आधार पर नार्वे सबसे टॉप पर है।

वहीं विकासशील देशों की बात की जाय तो इन देशों में औद्योगीकरण की रफ्तार कम होती है। इनकी अर्थव्यवस्था कृषि आधारित होती है। इसके अलावा प्रति व्यक्ति आय और मानव विकास सूचकांक में भी ये देश पीछे रहते हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ की 2020 की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में 126 देश ऐसे हैं, जो विकासशील देशों की कैटेगरी में आते हैं। 

देश मानव विकास सूचकांक (2020)
नार्वे 0.957
आयरलैंड 0.955
स्विटजरलैंड 0.955
अमेरिका 0.926
जापान 0.919
भारत 0.645 (131  वां स्थान)
चीन 0.761

अगर प्रति व्यक्ति आय और मानव विकास सूचकांक के  आधार पर देखा जाय तो भारत को अभी लंबा सफर तय करना है। और अगले 25 साल में उसे हर क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास करना होगा। तभी भारत विकसित देशों की श्रेणी में शामिल हो सकेगा।

PM Modi Independence Day Speech: 2047 के भारत की मोदी ने दिखाई झलक,25 साल में ऐसे बदलेगी तस्वीर

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।