लाइव टीवी

Covid Vaccine Portal: वैक्सीन की जानकारी का पोर्टल, जहां एक क्लिक में मिलेगी पूरी जानकारी

Updated Nov 07, 2020 | 15:03 IST

कुछ दिन पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कोविड-19 की वैक्सीन के लिए एक पोर्टल लॉन्च किया था। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की देखरेख में इस पोर्टल को तैयार किया गया है।

Loading ...
Covid वैक्सीन का पोर्टल, एक क्लिक में लीजिए पूरी जानकारी
मुख्य बातें
  • इस पोर्टल पर भारत में वैक्सीन विकास से संबंधित सभी सूचनाएं उपलब्ध रहेंगी
  • स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कुछ समय पहले कोविड-19 संबंधित वैक्सीन पोर्टल लॉन्च किया

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच एक अच्छी खबर आई है। सरकार ने कोरोना वायरस की वैक्सीन से जुड़ी सभी जानकारियों के लिए कुछ दिन पहले एक पोर्टल लॉन्च किया था जिस पर आपको वैक्सीन से संबंधित सारी जानकारी मिल जाएगी। इस पोर्टल को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की देखरेख में तैयार किया गया है जिसे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज लॉन्च किया गया। इस पोर्टल पर वैक्सीन के बारे में जानकारी उपलब्ध होने के साथ-साथ नैदानिक ​​परीक्षण  और स्थानीय तथा वैश्विक स्तर पर इस क्षेत्र में हुई प्रगति का विवरण होगा।

लॉन्च किया पोर्टल

डॉ. हर्षवर्धन ने वैक्सीन पोर्टल और कोविड क्लिनिकल रजिस्ट्री पर पोर्टल लॉन्च किया। वैक्सीन विकास की स्थिति के बारे में विस्तृत और पारदर्शी जानकारी के महत्व पर जोर देते हुए, उन्होंने कहा, 'पोर्टल वैक्सीन विकास से संबंधित उपयोगी और महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है, इस क्षेत्र में स्थानीय स्तर और वैश्विक स्तर पर नियमित अंतराल पर प्रगति हुई है। आज, कोविड के समय में, टीका विकास को बहुत ही करीब से देखा जा रहा है। इस लिए, देश में वैक्सीन विकास की स्थिति को प्रदर्शित करना महत्वपूर्ण हो जाता है।'

50 लाख लोग हुए ठीक

आपको बता दें कि भारत में कोविड के ठीक हुए मामलों की संख्‍या ने आज 50 लाख (50,16,520) के कीर्तिमान को भी पीछे छोड़ दिया। रोजाना कोविड के मरीजों के बड़ी संख्‍या में ठीक होने से भारत की दैनिक रिकवरी का रुख लगातार उच्‍च स्‍तर पर बना हुआ है। देश में पिछले चौबीस घंटों के दौरान 74,893 रोगी ठीक हुए हैं।

तीन कंपनियां सबसे आगे

 पोर्टल पर उन जानवरों के परीक्षणों का विवरण भी है जिनमें वर्तमान में भारत के वैक्सीन का प्रयोग किया गया है। वेबसाइट पर उपलब्ध इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च में प्रकाशित एक साक्ष्य-आधारित फास्ट-ट्रैकिंग रणनीति का भी विवरण है। भारत की पहली स्वदेशी कोरोनी वैक्सीन जो भारत बायोटेक वैक्सीन है, उसे भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के सहयोग से विकसित किया जा रहा है।  अब तक भारत में तीन वैक्सीन कंपनिया वैक्सीन की दिशा में सबसे आगे हैं जिनमें ज़ेडस कैडिला, भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट फॉर ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।