लाइव टीवी

Azam Khan : 'मानता हूं कि मैं अपराधी हूं', सपा नेता आजम खान ने ऐसा क्यों कहा?

Updated Jun 23, 2022 | 17:26 IST

सपा नेता आजम खान ने यूपी पुलिस पर आरोप लगाया है। खान ने कहा कि पुलिस पूरी रात 'ज्यादती' करती रही। रामपुर में पूरी रात जीप एवं साइरन की आवाज सुनाई पड़ी। सपा नेता का आरोप है कि पुलिस लोगों को पकड़कर पुलिस स्टेशन ले गई और उन्हें पीटा।  

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
आजम खान ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) : समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया। आजम खान ने कहा कि आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव से पहले पुलिस ने सपा नेताओं पर 'काफी ज्यादती' की। खान के मुताबिक यूपी पुलिस ने उपचुनाव से पहले रात के समय सपा के लोकसभा उम्मीदवार के साथ 'अमर्यादित' तरीके से बर्ताव किया। 

पुलिस ने लोगों को पीटा-खान
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आजम खान ने कहा, 'मैं पूरी रात जगा हूं। हमारे लोकसभा के उम्मीदवार रामपुर के सिविल लाइन स्थिति पुलिस स्टेशन गए। गंज पीएस के इंस्पेक्टर ने उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव किया। यहां तक कि इंस्पेक्टर ने उनके साथ हिंसा की...रामपुर में यदि मतदान का प्रतिशत यदि गिरता है तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।'

'क्या मेरे शहर को भी अपराधी माना जाएगा'
खान ने कहा कि पुलिस पूरी रात 'ज्यादती' करती रही। रामपुर में पूरी रात जीप एवं साइरन की आवाज सुनाई पड़ी। सपा नेता का आरोप है कि पुलिस लोगों को पकड़कर पुलिस स्टेशन ले गई और उन्हें पीटा।  खान ने कहा, 'मैं अपराधी हूं, यह मैं मानता हूं....तो क्या मेरे शहर को भी अपराधी मान लिया जाएगा। शहर के लोग जो चाहे कर सकते हैं।' बता दें कि आजम खान के खिलाफ अपराध दर्जनों मामलों दर्ज हैं। गुरुवार को रामपुर एवं आजमगढ़ की लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। 

आजमगढ़ सीट से विजयी हुए थे अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद आजमगढ़ में उपचुनाव हुआ जबकि आजम खान के इस्तीफे बाद रामपुर में उपचुनाव हुआ है। दोनों नेताओं ने विधानसभा चुनाव लड़ा है और दोनों ने जीत दर्ज की है। विधानसभा चुनाव 2022 में अखिलेश मैनपुरी जिले की करहल सीट से और आजम खान रामपुर सदर सीट से विजयी हुए। 2019 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश आजमगढ़ सीट से विजयी हुए। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।