लाइव टीवी

Indian Army के इस जवान को मिली समय से पहले रिटायरमेंट, ये है वजह

Updated Sep 30, 2019 | 23:03 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Indian Army: भारतीय सेना ने अपने जवान अतुल कुमार को समय से पहले (प्रीमैच्योर) सेवानिवृत्ति (रिटायरमेंट) दे दी है। दरअसल उन्हें इतालवी विश्वविद्यालय में एक कोर्स के लिए चुना गया था।

Loading ...
जवान को समय से पहले मिली सेवानिवृत्ति

नई दिल्ली : भारतीय सेना ने एक ग्रेनेडियन रेजिमेंट के एक सेना के जवान ग्रेनेडियर अतुल कुमार (केंद्र में) को समय से पहले से रिटायरमेंट (सेवानिवृत्ति) दे दी है। उन्हें इतालवी विश्वविद्यालय में 'पार्टिकल और एस्ट्रो पार्टिकल फ़िज़िक्स' के एक कोर्स में भाग लेने के लिए चुना गया था। इसी कोर्स में भाग लेने की अनुमति देते हुए उन्हें समय से पहले सेवानिवृत्ति दे दी गई है।

क्या है एस्ट्रोपार्टिकल फिजिक्स
एस्ट्रोपार्टिकल फिजिक्स, जिसे कण खगोल भौतिकी भी कहा जाता है, यह भौतिकी की एक शाखा है जो खगोलीय उत्पत्ति के प्रारंभिक कणों और खगोल भौतिकी और ब्रह्मांड विज्ञान के संबंध का अध्ययन करती है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।