लाइव टीवी

पैंगोग त्सो लेक के पास भारतीय जवानों ने किया जमकर डांस, सामने आया वीडियो

Updated Mar 27, 2021 | 21:10 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

भारतीय जवानों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील के पास डांस कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने ये वीडियो शेयर किया है।

Loading ...
जवानों का डांस

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया जिसमें लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील के पास सैनिकों को डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'जब भी सैनिक आनंद लेते हैं तो बहुत अच्छा लगता है! लद्दाख के पैंगोंग त्सो में म्यूजिक पर बहादुर भारतीय सेना गोरखा जवान और सहयोगी मजे कर रहे हैं।'

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और लोग खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 25 सेकंड के इस वीडियो में 2 जवानों को मस्ती से नाचते और झूमते हुए देखा जा सकता है, बाकी अन्य बैठकर आनंद उठा रहे हैं। 

25 मार्च को शेयर किए गए इस वीडियो को 2000 के करीब लोगों ने रिट्वीट किया है। 14 हजार के करीब लोगों ने लाइक किया है। 

महीनों तक बना रहा यहां तनाव

पिछले कई महीनों से इस क्षेत्र में भारत और चीन के बीच तनाव बना हुआ था। लेकिन पिछले महीने दोनों देशों के बीच सहमति बनी और पैंगोंग झील क्षेत्र से सैन्य वापसी हुई। दोनों पक्षों ने पैंगोंग झील क्षेत्र से अग्रिम पंक्ति के सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया सुगमता से पूरी होने के बारे में एक-दूसरे को सकारात्मक रूप से अवगत कराया और उल्लेख किया कि यह पश्चिमी सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अन्य मुद्दों के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पैंगोंग झील के उत्तरी तट पर टकराव तब शुरू हुआ, जब चीनी सैनिकों ने पिछले साल मई में झील के अंदर और तट पर घुसपैठ करते हुए यथास्थिति बदलने का प्रयास किया था। धीरे-धीरे यह टकराव और क्षेत्रों में फैल गया। झील के दक्षिणी तट पर भारत ने चीन के मुकाबले पहाड़ियों पर अपनी सामरिक स्थिति काफी मजबूत कर ली थी। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।