लाइव टीवी

Jharkhand panchayat Elections: झारखंड में पहले चरण में 1127 पंचायतों के लिए आज डाले जायेंगे वोट

Updated May 14, 2022 | 06:00 IST

झारखंड में पंचायत चुनाव दलगत आधार पर नहीं होते हैं, दरअसल पहले चरण में 16,757 पदों के लिए चुनाव होने थे, जिसमें 14,079 पंचायत सदस्य, 1,127 मुखिया, 1,405 पंचायत समिति सदस्य और 146 जिला परिषद सदस्य के पद शामिल थे।

Loading ...
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 30,221 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा (प्रतीकात्मक फोटो)

नई दिल्ली:  झारखंड में चार चरण में होने जा रहे पंचायत चुनाव के पहले चरण में शनिवार को 21 जिलों के 72 प्रखंडों की 1127 पंचायतों के लिए चुनाव होगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।इसमें 25 लाख महिलाओं सहित 52 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 30,221 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।

अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में नामांकन पत्र वापस लेने और खारिज होने समेत अन्य कारणों से कुल 6,231 उम्मीदवारों को निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया। इसलिए अब 9,819 पदों के लिए चुनाव होंगे, जिनमें 7,303 पंचायत सदस्य, 1,117 मुखिया, 1,256 पंचायत समिति सदस्य और 143 जिला परिषद सदस्य के चुनाव शामिल हैं।

मतदान सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक

मतदान सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। मतदान दलों को उनके संबंधित स्थानों के लिए रवाना कर दिया गया है। संवेदनशील इलाकों में बृहस्पतिवार को मतदान दलों को रवाना किया गया।

पहले चरण के लिए कुल 14,079 मतदान केंद्र बनाए गए हैं

इनमें से 5,704 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं, जबकि 5,450 अति संवेदनशील हैं। वामपंथी उग्रवादियों ने कई इलाकों में चुनाव बहिष्कार का आह्वान किया है। पहले चरण के मतदान की मतगणना 17 मई को होगी। अन्य चरणों के चुनाव 19, 24 और 29 मई को होंगे।

इस फेज के चुनाव के महत्वपूर्ण फैक्ट-

# कुल मतदान केंद्र : 14,079

# कुल मतदाता : 52,22,815

# पुरुष मतदाता : 26,76,109

# महिला मतदाता : 25,46,68

इस पंचायत चुनाव में 1,96,16,504 मतदाता हैं जिनमें 95,45,702 महिला मतदाता हैं।  यह चुनाव मतदान पत्र के माध्यम से कराया जायेगा, जिसके लिए 98,081 बड़ी मत पेटी और 3928 मध्यम आकार की मतपेटी की व्यवस्था की गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव के दौरान धन बल के प्रयोग पर अंकुश लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त डीके तिवारी के अनुसार प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा भी निर्धारित की गई है, 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।