लाइव टीवी

झारखंड के मंत्री के विवादित बोल, 80-20 पर दिया धमकी भरा बयान

Updated Apr 28, 2022 | 15:06 IST

Jharkhand News: झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने कहा है कि अगर हमारे 20 फीसदी घर बंद होंगे तो आपके 70-80 फीसदी घर बंद होंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTOI Archives
झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन का विवादित बयान
मुख्य बातें
  • हफीजुल हसन ने कहा कि केंद्र सरकार एक धर्म विशेष के साथ जो बर्ताव कर रही है, उससे सबको नुकसान होगा।
  • अगर हम 20 फीसदी  हैं तो आप 70-80 फीसदी है।
  • भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा है कि यह वही मानसिकता है, जिसकी वजह से देश का धर्म के आधार पर विभाजन हुआ।

Jharkhand News: झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने धमकी भर लहजे में कहा है कि अगर हम 20 फीसदी है, तो आपके भी 80 फीसदी है। अगर हमारे 20 फीसदी घर बंद होंगे तो आपके 70-80 फीसदी घर बंद होंगे। जाहिर है हफीजुल हसन के इस बयान के बाद राजनीति गरमानी थी। और अब ऐसा ही रहा है, भाजपा ने कहा है कि इसी मानसिकता की वजह से देश का धर्म के आधार पर विभाजन हुआ था।
 

देखें हफीजुल हसन ने क्या कहा 

एक कार्यक्रम के दौरान  हफीजुल हसन ने कहा कि केंद्र सरकार एक धर्म विशेष के साथ जो बर्ताव कर रही है, उससे सबको नुकसान होगा। अगर हम 20 फीसदी  हैं तो आप 70-80 फीसदी है। अगर मेरे 20 घर बंद होंगे तो आपके 70 घर बंद होंगे। ये चीज सबको समझ में आ गई है।

भाजपा ने क्या कहा

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा है कि यह वही मानसिकता है, जिसकी वजह से धर्म के आधार पर विभाजन हुआ।लेकिन जो लोग यहां रह गए, उन्होंने इस देश को अपने देश के रूप में स्वीकार नहीं किया है। लेकिन अब वक्त आ गया है कि वह इस सोच में बदलाव करें। इसी तरह झारखंड के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि मंत्री का ऐसा बयान पूरे झारखंड को शर्मसार करता है। उन्हें झारखंड की जनता से माफी मांगनी चाहिए। वह केवल नफरत की बात कर रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।