लाइव टीवी

केरल में 'विनाश' की बारिश, हाथी बह गया, मलबे से अब तक 7 शव बरामद [PHOTOS]

Updated Aug 07, 2020 | 14:42 IST

केरल में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। बाढ़ और भूस्खलन वाली बारिश ने एक बार फिर से साल 2018 के केरल बाढ़ की याद दिला दी है। यहां देखें केरल के विनाशकारी बारिश की तस्वीरें-

Loading ...
केरल बाढ़ 2020

इडुक्की जिले के राजमाला के पेत्तिमुदी में मूसलाधार बारिश के कारण शुक्रवार सुबह भूस्खलन हुआ, जिसमें एक चाय बागान के कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण बिजली की लाइन प्रभावित होने से इलाके में संचार सेवाएं बाधित हैं। उन्होंने बताया कि कम से कम 70 लोगे के वहां फंसे होने की आशंका है। भूस्खलन के कारण करीब 10 मजूदरों के घर वहां धंस गए हैं।

पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर मौजूद हैं और जिला प्रशासन ने अस्पतालों से भी हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इलाके में ‘रेड अलर्ट’ भी घोषित कर दिया है। राजामाला में भूस्खलन में अब तक 7 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

इडुक्की जिले के राजामलाई में पिछले चार दिनों से भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम चार लोगों के मारे जाने की आशंका है। मुनार के राजस्व अधिकरी मधु ने कहा, शुरूआती रिपोर्ट में 4 लोगों के मारे जाने के संकेत हैं लेकिन अभी घटना की विस्तृत जानकारी आने का इंतजार है। हम घटनास्थल पर जा रहे हैं।

इसी जिले के निवासी राज्य के ऊर्जा मंत्री एम.एम. मणि ने कहा, भूस्खलन ऐसी जगह पर हुआ था, जहां चाय के मजदूर रहते हैं। यह स्थान एक पहाड़ी के शीर्ष पर है। स्थानीय विधायक भी मौके पर जा रहे हैं। सभी आपातकालीन सेवाओं को वहां लगा दिया गया है।

इडुक्की के राजामाला में भूस्खलन की घटना में अब तक 7 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। राहत कार्य अभी भी जारी है। केरल मंत्री एमएम मणि ने कहा कि वे इडुक्की जाएंगे।


इस बीच, क्षेत्र के निवासी पार्थसारथी ने मीडिया को बताया कि उन्हें करीब 80 श्रमिकों और उनके परिवारों द्वारा बसाई गई तीन लाइनों के बारे में पता था। लेकिन वह ये नहीं जानते कि जब भूस्खलन हुआ था तब वहां कितने लोग थे। क्योंकि पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के कारण कई श्रमिक अपने घरों पर थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।