लाइव टीवी

25 November history: टेलीफ़ोन की एसटीडी व्यवस्था का भारत में पहली बार प्रयोग किया गया

Updated Nov 25, 2020 | 06:30 IST

Aaj Ka Itihas, 25 November: पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान का जन्म आज ही के दिन हुआ वहीं 1867 में अल्फ्रेड नोबल ने डायनामाइट का पेटेंट कराया, जानिए क्या है आज का इतिहास।

Loading ...
आज का इतिहास, 21 नवंबर

नई दिल्ली: इतिहास में 25 नवंबर की तारीख स्वतंत्र भारत की एक बड़ी महत्वपूर्ण घटना के साथ दर्ज है।1949 में संविधान के निर्माता बाबा साहब भीम राव आंबेडकर ने संविधान सभा में ऐतिहासिक भाषण दिया था वहीं 1866 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय का उद्घाटन हुआ था।2016 में क्यूबा के राजनेता फिदेल कास्त्रो का 90 वर्ष की आयु में निधन हुआ था तो 2018 में यूरोपीय यूनियन के नेताओं ने ब्रिटेन के ईयू छोड़ने पर हामी भरी थी। 

यहां यह उल्लेखनीय है कि बाबा साहब ने उस समय जिन चुनौतियों को राष्ट्र निर्माण में बाधक करार दिया था, वह आज भी उतनी ही विकरालता के साथ देश के सामने मौजूद हैं। यह उनकी दूरदर्शिता ही थी कि वह संविधान सभा के आख़िरी भाषण में आर्थिक और सामाजिक गैरबराबरी के ख़ात्मे को राष्ट्रीय एजेंडे के रूप में सामने लाए।

देश दुनिया के इतिहास में 25 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1741 : रूस की महारानी एलिजाबेथ ने इंपीरियल रशियन गार्डस की मदद से तख्ता पलट कर सेंट पीटर्सबर्ग की सत्ता पर कब्जा जमाया।
1538 : तुर्की का नौसैन्य अभियान जो भारत पहुंचा था, पुर्तगाल का बेड़ा पहुंचने के बाद वापस लौट गया।
1866 : इलाहाबाद उच्च न्यायालय का उद्घाटन।
1867 : अल्फ्रेड नोबल ने डायनामाइट का पेटेंट कराया।
1948 : भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना।
1949 : संविधान के निर्माता बाबा साहब भीम राव आंबेडकर ने संविधान सभा में ऐतिहासिक भाषण दिया।
1952 : पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान का जन्म। राजनीति में आने से पहले वह देश की क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में खासे लोकप्रिय हुए और देश को 1992 में विश्व कप में विजय दिलाई।
1960 : टेलीफ़ोन की एसटीडी व्यवस्था का भारत में पहली बार कानपुर और लखनऊ के बीच प्रयोग किया गया।
1975 : सूरीनाम को हालैंड से आजादी मिली।
1998 : पाकिस्तान ने अंधेरे में मार करने में सक्षम टैंक-भेदी प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
2001 : पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पांच दिन की यात्रा पर भारत पहुंचीं।
2016 : क्यूबा के राजनेता फिदेल कास्त्रो का 90 वर्ष की आयु में निधन। कास्रो को लातिन अमेरिका में कम्युनिस्ट क्रांति के प्रतीक के रूप में जाना जाता है।
2018 : यूरोपीय यूनियन के नेताओं ने ब्रिटेन के ईयू छोड़ने पर हामी भरी।
2019 : लूई विटॉन कंपनी ने प्रसिद्ध आभूषण कंपनी टिफनी एंड कंपनी को 16 अरब अमेरिकी डॉलर में खरीदा ।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।