लाइव टीवी

जापान की घटना से सीखते हुए अग्निपथ योजना वापस लें मोदी सरकार, कांग्रेस नेता उदित राज ने चेताया

रंजीता झा | SPECIAL CORRESPONDENT
Updated Jul 09, 2022 | 20:40 IST

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या वहां सेना में रहे जवान ने कर दी। इस पर कांग्रेस नेता उदित राज ने टाइम्स नाउ नवभारत से कहा कि जापान की घटना से सीखते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को अग्निपथ योजना को वापस लेनी चाहिए। 

Loading ...
कांग्रेस नेता उदित राज

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर भारत में भी राजनीति हो रही है। कांग्रेस ने अग्निपथ योजना से इसे जोड़ दिया है। कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा है कि जापान की घटना से सीखते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को इस योजना को वापस लेनी चाहिए। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे हत्या से पूरी दुनिया सन्न है। लोगों के मन में ये जापान जैसे विकसित देशों की इस नई गन कल्चर को लेकर चर्चा हो रही है। भारत ने आज आबे की हत्या पर एक दिन का राष्ट्रीय शोक रखा गया है, लेकिन विपक्ष इस मौके पर भी राजनीति से बाज नहीं आ रहा है। विपक्षी पार्टियां हत्यारे की तुलना अग्निवीरों से कर रही हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज ने टाइम्स नाउ नवभारत से बात करते हुए कहा कि आबे पर गोली चलने वाला जापान की सेना SDF में था, जो पेंशन नहीं पता था। भारत की स्थिति और खराब हो सकती है। केंद्र सरकार को जापान की घटना से सीख लेते हुए इसे वापस सेना चाहिए।

वहीं, अजमेर में टेलर कन्हैया लाल की हत्या के आरोपी का बीजेपी से कथित संबंध को कांग्रेस पूरे देश में भुनाने के लिए आज 22 शहरों में प्रेस वार्ता की। कांग्रेस का कहना है कि देश की जनता को ये पता होना चाहिए की बीजेपी का असली चेहरा क्या है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि देश में हिन्दू-मुस्लिम कराकर देश को तोड़ने का काम हो रहा है।

उदित राज ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा जिस तरह के खुलासे हो रहे हैं मुझे शक है कि अबतक पुलवामा में कोई गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है। वहां भी कोई साजिश थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।