लाइव टीवी

कोरोना वायरस लॉकडाउन क्या और कैसे होता है? जाने Lockdown से जुड़ी सभी जानकारी

Updated Apr 14, 2020 | 10:21 IST

What is Lockdown in Hindi: चीन के वुहान शहर से निकलकर अब कोरोना वायरस दुनियाभर में फैल चुका है। रोजाना इसकी चपेट में आने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। कोरोना वायरस को देखते हुए लॉकडाउन जैसी स्थिति आ गई है। 

Loading ...
कोरोना वायरस लॉकडाउन: जानें इससे जुड़ी सभी जानकारी
मुख्य बातें
  • कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी जा रही है।
  • कई देशों में कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन किया गया है।
  • जानिए क्या और क्यों होता है लॉकडाउन।

कोरोना वायरस लॉकडाउन: कोरोना वायरस से दुनियाभर के लोग खौफ में है। आलम ये है कि लोगों ने घर से निकलना बंद कर दिया है। बता दें कि कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं बाकी देशों में भी कुछ ऐसी स्थिति देखने को मिल रही है। इन मुश्किलों को देखते हुए कई देशों में लॉकडाउन जैसी स्थिति हो गई है। वहीं ऐसी अफवाह भी उड़ रही है कि पीएम मोदी भारत में लॉकडाउन की घोषणा करेंगे।

कोरोना वायरस को लेकर आम जनता ही नहीं बल्कि प्रशासन की काफी परेशान है। इस स्थिति में प्रशासन लगातार लोगों को पैनिक न होने की सलाह दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्थिति को देखते हुए गुरुवार की शाम देश को संबोधित किया था हैं। वहीं पहले से ऐसी अफवाह भी उड़ रही है कि शायद पीएम मोदी देश में लॉकडाउन की घोषणा कर सकते हैं। लेकिन बाद में यह स्पष्ट हो गया कि ऐसी कोई स्थिति नहीं होने वाली है। 

क्या होता है लॉकडाउन
लॉकडाउन एक ऐसी अपातकाल व्यवस्था होती है, जहां लोगों को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होती है। अगर किसी क्षेत्र में लॉकडाउन लगा दिया जाए तो वहां के लोग अपने घर से बाहर नहीं निकल सकते हैं। जब तक आपको बहुत इमर्जेंसी न हो जैसे दवा या खाने के किसी वस्तु की जरूरत होना आदि, तब तक आप घर में पूरी तरह से बंद रहेंगे। वहीं लॉकडाउन की स्थिति में व्यक्ति छोटे बच्चों और बुजुर्गो की देखभाल से संबधित किसी काम के होने पर घर से बाहर निकल सकता है। लॉकडाउन एक तरह से सरकार द्वारा किया गया अनुरोध होता है, जिसमें वह लोगों को घर में ही रहने की सलाह देते हैं।

लॉकडाउन क्यों किया जाता है
किसी क्षेत्र को जब लॉकडाउन किया जाता है, तो वहां रह रहे लोगों को खतरे से बचाने के लिए यह कदम उठाया जाता है। उदाहरण के तौर पर कई देशों में कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन किया गया है। जैसा कि सभी जानते हैं कोरोना के संक्रमण एक दूसरे में फैल रहे हैं। इस खतरनाक वायरस से बचने के लिए लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी जाती है। प्रशासन लोगों से अनुरोध करता है कि जब तक स्थिति काबू में नहीं आ जाती तब तक लोगों को घर में ही रहना होगा। क्योंकि अगर वह बाहर निकलेंगे तो संक्रमण का खतरा अधिक बढ़ जाएगा। 

इस पहले भी किया जा चुका है लॉकडाउन
कोरोना वायरस की वजह से कई देशों में लॉकडाउन जैसी स्थिति आ गई है। भारत में भी कई राज्यों को लॉकडाउन कर दिया गया है। यह पहली बार नहीं जब दुनियाभर में लॉकडाउन जैसी स्थिति आई हो। इससे पहले भी लॉकडाउन स्थिति आ चुकी है।

  • दिसंबर साल 2005 में न्यू साउथ वेल्स पुलिस फोर्स ने दंगा रोकने के लिए लॉकडाउन किया था।
  • 9/11 के आतंकी हमले के बाद अमेरिका में तीन दिन का लॉकडाउन किया गया था।
  • साल 2015 में पैरिस हमले के बाद संदिग्धों को पकड़ने के लिए पूरे शहर को लॉकडाउन किया गया था।
  • वहीं इससे पहले साल 2013 में आतंकियों की खोज के लिए बोस्टन शहर को लॉकडाउन कर दिया गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।