लाइव टीवी

महाराष्ट्र, हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: जानें चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस की 10 बड़ी बातें

Updated Sep 21, 2019 | 14:37 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी है। यहां जानें ईसी की प्रेस कांफ्रेस की 10 बड़ी बातें-

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
विधानसभा चुनाव 2019

नई दिल्ली : महाराष्ट्र और हरियाणा में अगले महीने विधानसभा चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव से जुड़ी सभी अहम तारीखों को बताया। चुनाव आयोग प्रमुख सुनील अरोड़ा ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि महाराष्ट्र और हरियाणा में अगले महीने 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव आयोजित किए जाएंगे जिसके तीन दिनों के बाद ही यानि 24 अक्टूबर को इनके परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।

इन दोनों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथा ही साथ अलग-अलग राज्यों के 64 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव भी कराए जाएंगे। इन सभी के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें चुनाव आयोग के प्रेस कांफ्रेंस की 10 बड़ी बातें-

  1. महाराष्ट्र और हरियाणा दोनों राज्यों में सिंगल फेज में चुनाव आय़ोजित किए गए हैं। 21 अक्टूबर को दोनों राज्यों में वोटिंग कराए जाएंगे।
  2. महाराष्ट्र में 9 नवंबर को पिछले 5 वर्षीय विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो जाएगा जबकि हरियाणा में 2 नवंबर को पिछले विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो जाएगा।
  3. दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव के अलावा उसी तारीख में अलग-अलग राज्यों के 64 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव भी आयोजित कराए जाएंगे। 
  4. दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे और 64 सीटों पर उप चुनाव के नतीजे सभी 24 अक्टूबर को एक साथ घोषति कर दिए जाएंगे।
  5. चुनाव को लेकर अधिसूचना 27 सितंबर को जारी कर दी जाएगी। नामांकन फाइल करने की अंतिम तारीख 4 अक्टूबर है। स्क्रूटनी की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर है। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर है। 21 को वोटिंग और 24 को नतीजे। इस प्रकार चुनाव की सभी प्रक्रियाएं 27 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएंगी। 
  6. अरुणाचल प्रदेश में 1 सीट, अस्म में 4 सीट, बिहार में 1 सीट, छत्तीसगढ़ में 1, गुजरात में 4, हिमाचल प्रदेश में 2, कर्नाटक में 15, केरल में 5, मध्य प्रदेश में 1, मेघालय में 1, ओड़िशामें 1 , पुडुचेरी में 1, पंजाब में 4, राजस्थान में 2, सिक्किम में 3, तमिलनाडु में 2, तेलंगाना में 1, उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर उपचुनाव होंगे।
  7. महाराष्ट्र में कुल 8.94 रजिस्टर्ड वोटर हैं जबकि हरियाणा में कुल 1.82 रजिस्टर्ड वोटर हैं। 
  8. हरियाणा में कुल 90 सीटों पर चुनाव होने हैं जबकि महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। 
  9. चुनाव प्रचार के दौरान किसी भी पार्टी या नेता के द्वारा प्लास्टिक के इस्तेमाल पर सख्त पाबंदी होगी। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पूरी चुनाव प्रक्रिया कराई जाएगी। 
  10. चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही इन राज्यों में आचार संहिता भी लागू कर दी गई है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।