लाइव टीवी

Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 51 कैंडिडेट की पहली लिस्ट

Updated Sep 29, 2019 | 20:04 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने 51 कैंडिडेट की पहली लिस्ट जारी कर दी है।

Loading ...
कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट की पहली सूची जारी की

नई दिल्ली : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 51 कैंडिडेट की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। अशोक चव्हाण बोकर से चुनाव लड़ेंगे जबकि नितिन राउत नागपुर से वहीं परिणिती शिंदे सोलापुर सेंट्रल से चुनाव लडे़ंगी। विश्वजीत पतंगराव कदम पालुस-काडेगांव से और अमित विलासराव देशमुख लातुर शहर से चुनाव लड़ेंगे।

बता दें कि 288 सीटों वाले महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को मतदान कराए जाएंगे जिसके परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित कर दिए जाएंगे। इस बीच हाल ही में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने गुरुवार को 45 से ज्यादा सीटों पर निर्णय लिया, जिससे चुनाव के लिए अंतिम रूप से चयनित कुल उम्मीदवारों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है।
 

कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(राकांपा) ने 125-125 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है, बाकि सीटें छोटी पार्टियों के लिए छोड़ी जाएंगी।

फिलहाल राज्य में बीजेपी की सरकार है और इस बार भी वापस सत्ता में आने के लिए पार्टी जोर-शोर से तैयारियों में लगी हुई है। शिवसेना के साथ बीजेपी जल्द ही सीट शेयरिंग की घोषणा करने वाली है। 

महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को खत्म हो रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नॉमिनेशन भरने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर है जबकि नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 7 अक्टूबर तय की गई है। लोकसभा चुनाव के बाद ये पहला विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। इसी तारीख को हरियाणा में भी विधानसभा चुनाव आयोजित किए गए हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।