लाइव टीवी

महिला कांग्रेस का विवादित ट्वीट- योगी को जल्लाद के रूप में दिखाया, भारत के नक्शे से कश्मीर को किया गायब

Updated Dec 27, 2019 | 16:23 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

आल इंडिया महिला कांग्रेस ने शुक्रवार को एक ऐसा विवादित ट्वीट किया जिसे लेकर उसकी काफी किरकिरी हो रही है। इसमें भारत के नक्शे से कश्मीर को गायब कर दिया गया है।

Loading ...
महिला कांग्रेस का ट्वीट, भारत के नक्शे से कश्मीर गायब
मुख्य बातें
  • महिला कांग्रेस ने विवादित ट्वीट कर योगी आदित्यनाथ की तुलना जल्लाद से की
  • महिला कांग्रेस के इस ट्वीट में भारत का नक्शा दिखाया गया है जिसमें से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख गायब हैं
  • विवाद बढ़ने पर हटाय़ा ट्वीट, कुछ दिन पहले शशि थरूर ने भी किया था इसी तरह का ट्वीट

लखनऊ: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर ट्विटर पर एक भड़काऊ पोस्ट किया है जिस पर हंगामा मचा हुआ है। इस ट्वीट में ’भारत’ के नक्शे के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जल्लाद के रूप में दिखाया गया है। इस भारत के नक्शे से केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख गायब है। हालांकि बाद में विवाद बढ़ने पर इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया।

'योगी आदित्यनाथ को रोको' के साथ लिखे गए इस ट्वीट के साथ एक पोस्ट लिखा गया, ' जहां आवाम के खिलाफ साजिशें हों शान से, जहाँ बेगुनाह हाथ धो रहे हों जान से, जहाँ लफ्ज़-ऐ-अमन महज़ खौफनाक राज़ हो, जहाँ कबूतरों का सरपरस्त एक बाज़ हो, वहां न चुप रहेंगे हम, कहेंगे हां कहेंगे हम..'  इस नक्शे से केंद्र शासित राज्य जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख दोनों गायब थे।

आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं जब कांग्रेस की तरफ से इस तरह का विवादित ट्वीट किया गया हो। कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध के दौरान भारत का गलत नक्शा पोस्ट कर दिया था। बाद में पोस्ट पर जब विवाद खड़ा हुआ तो थरूर  पोस्ट को डिलीट कर दिया। 

थरूर ने इस पोस्ट में भारत के नक्शे में से कश्मीर को अलग क्षेत्र के रूप में दिखाया था। इसके बाद एक यूजर ने लिखा था कि यह पहली और अंतिम बार नहीं है। इसी कांग्रेस ने पीओके पाकिस्तान को दिया जिसे वे अपनी उपलब्धि मानते हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस नागरिकता कानून का लगातार विरोध कर रही है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सीएए की तुलना टैक्स से की थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।