लाइव टीवी

CAA विरोधियों पर बरसे राज ठाकरे, बोले- आप किसको अपनी ताकत दिखा रहे हैं?

Updated Feb 09, 2020 | 17:56 IST

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने आज मुंबई में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इस कानून से देश के मु्स्लिमों कोई खतरा नहीं है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
CAA विरोधियों पर बरसे राज ठाकरे, बोले- आप किसको अपनी ताकत दिखा रहे हैं?
मुख्य बातें
  • सीएए विरोधियों पर बरसे राज ठाकरे, बोले- किसी भी मुस्लिम को इस कानून से खतरा नहीं है
  • मुंबई में मनसे की एक रैली को संबोधित करते हुए राज बोले- घुसपैठ एक प्रमुख समस्या
  • मुंबई में आयोजित मनसे की रैली में हजारों लोग हुए शामिल

मुंबई: अवैध रूप से देश में घुसे पाकिस्तानी और बांग्लादेशी मुस्लिमों को बाहर निकालने की मांग को लेकर मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने एक विशाल रैली को आयोजन किया है।  इस रैली को मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने संबोधित किया। इस दौरान मनसे प्रमुख सीएए विरोधियों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून से भारत के किसी भी मुस्लिम नागरिक को कोई खतरा नहीं हैं। 

राज ठाकरे ने कहा- 'मुझे समझ नहीं आता कि जो मुस्लिम लोग नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे थे, वे ऐसा कर क्यों रहे थे। सीएए उन मुसलमानों के लिए नहीं है जो यहां पैदा हुए थे। आप किसको अपनी ताकत दिखा रहे हैं?' क्या मेरा देश धर्मशाला है? कहीं से भी आओ और हमारे देश में घुसपैठ करो। देश के सामने तो बेरोजगारी और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे तो हैं ही लेकिन साथ ही घुसपैठ की समस्या भी एक महत्वपूर्ण सवाल है।

मनसे के शीर्ष नेताओं के साथ ठाकरे ने गिरगांव चौपाटी से मार्च का नेतृत्व किया। यह जगह ऐतिहासिक आजाद मैदान से मात्र चार किलोमीटर की दूरी पर है, जहां उत्साही भीड़ ठाकरे का इंतजार कर रही थी। मार्च में शामिल होने के लिए पूरे महाराष्ट्र से मनसे कार्यकर्ता सार्वजनिक परिवहन, बसों, निजी वाहन, यहां तक की बाइक से ही शनिवार रात यहां पहुंचने लगे थे।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री के बांद्रा स्थित आवास मातोश्री के बाहर पाकिस्तानी और बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने वाले कुछ पोस्टर लगे देखे गए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।