लाइव टीवी

मनसुख मांडविया होंगे देश के अगले स्वास्थ्य मंत्री, किरण रिजिजू को कानून मंत्रालय, जानें किसे मिला कौन सा विभाग

Mansukh Mandaviya
Updated Jul 07, 2021 | 23:01 IST

मोदी सरकार में फेरबदल हो चुका है। 43 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण कर ली है। अब मंत्रालय का बंटवारा भी सामने आ गया है। यहां जानें किसे क्या मंत्रालय मिला है।

Loading ...
Mansukh MandaviyaMansukh Mandaviya
मनसुख मांडविया
मुख्य बातें
  • सभी मंत्रियों को उनके मंत्रालय बांट दिए गए हैं
  • किरण रिजिजू को कानून मंत्री बनाया गया है
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय मिला है

नई दिल्ली: बुधवार यानी 7 जुलाई की शाम को केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। किस मंत्री को कौन सा मंत्रालय मिला ये भी स्पष्ट हो गया है। मनसुख मांडविया देश के अगले स्वास्थ्य मंत्री होंगे। स्वास्थ्य, रसायन और उर्वरक मंत्रालय को मिला दिया जाएगा। वहीं अमित शाह को मिनिस्ट्री ऑफ को-ऑपरेशन का प्रभार दिया गया है। पीयूष गोयल वाणिज्य और उद्योग मंत्रालयों के अलावा कपड़ा मंत्रालय को भी संभालेंगे। उनके पास उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण भी हैं। अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय दिया गया है। आईटी मिनिस्ट्री भी इनके पास रहेगी। धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री होंगे और कौशल विकास मंत्रालय भी संभालेंग। हरदीप पुरी को पेट्रोलियम और शहरी विकास मंत्रालय दिए गए हैं। 

जितेंद्र सिंह को विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय भी दिया गया है। जानकारी मिली है कि 53 मंत्रालयों को 30 मंत्री संभालेंगे। स्मृति इरानी महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय संभालेंगी। ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय मिला। किरण रिजिजू को कानून और न्याय मंत्री बनाया गया है। 

अनुराग ठाकुर को खेल और सूचना प्रसारण मंत्रालय दिया गया है। गिरिराज सिंह ग्रामीण विकास मंत्री बने। मीनाक्षी लेखी विदेश और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की निगरानी करेंगे। जी किशन रेड्डी को संस्कृति, पर्यटन और उत्तर पूर्वी क्षेत्र का विकास मंत्री बनाया गया है। 

भूपेंद्र यादव को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री; तथा श्रम और रोजगार मंत्री बनाया गया है। पशुपति कुमार पारस को फूड प्रोसेसिंग मिनिस्ट्री मिली है। पुरुषोत्तम रूपला को डेयरी और मत्स्य पालन की जिम्मेदारी मिली है। सर्बानंद सोनोवाल को बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री; तथा आयुष मंत्री बनाया गया है। आरपी सिंह इस्पात मंत्री बने।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।