लाइव टीवी

म्यूजिक ग्रुप शिलांग चैंबर कोयर के संस्थापक नील नोंगकिरिन्ह का निधन, पीएम मोदी ने कहा- आपकी क्रिएटिविटी हमेशा याद रखी जाएगी

Updated Jan 05, 2022 | 21:23 IST

म्यूजिक ग्रुप शिलांग चैंबर कोयर (एससीसी) के संस्थापक और जानेमाने संगीतकार नील नोंगकिरिन्ह का निधन हो गया। पीएम मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया।

Loading ...
म्यूजिक ग्रुप शिलांग चैंबर कोयर के संस्थापक नील नोंगकिरिन्ह का निधन

शिलांग : म्यूजिक ग्रुप शिलांग चैंबर कोयर (एससीसी) के संस्थापक और जानेमाने संगीतकार नील नोंगकिरिन्ह का बीमारी की वजह से बुधवार को मुंबई में निधन हो गया। वह 52 वर्ष के थे। एससीसी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुंबई के रिलायंस अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया श्री नील नोंगकिनरिह शिलॉन्ग चैंबर कोयर के एक उत्कृष्ट संरक्षक थे, जिसने विश्व स्तर पर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मैंने उनके कुछ शानदार प्रदर्शन भी देखे हैं। वह हमें बहुत जल्दी छोड़ गए। उनकी रचनात्मकता हमेशा याद रखी जाएगी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। RIP।

म्यूजिक ग्रुप के एक प्रवक्ता ने कहा कि नील और उनका दल पिछले तीन महीनों से मुंबई में था। उन्होंने कहा कि उन्हें कल अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज शाम सर्जरी के बाद उनका निधन हो गया।

उन्होंने कहा कि मुंबई में सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही नील के पार्थिव शरीर को उनके घर वापस लाया जाएगा। उन्हें 2015 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।