लाइव टीवी

Indian Army: कीर्ति चक्र से सम्मानित हुए नायक देवेंद्र प्रताप सिंह, सेना के 8 जवानों को मिला शौर्य चक्र

दीपक पोखरिया | Senior Correspondent
Updated Aug 14, 2022 | 23:47 IST

Indian Army: नभारतीय सेना के शौर्य चक्र पुरस्कार विजेताओं में मेजर नितिन धानिया, अमित दहिया, संदीप कुमार, अभिषेक सिंह, हवलदार घनश्याम और लांस नायक राघवेंद्र सिंह शामिल हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
कीर्ति चक्र से सम्मानित हुए नायक देवेंद्र प्रताप सिंह। (File Photo)

Indian Army: केंद्र सरकार ने रविवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता पुरस्कारों की घोषणा की। नायक देवेंद्र प्रताप सिंह को दूसरे सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। नायक देवेंद्र प्रताप सिंह इस साल 29 जनवरी को पुलवामा में एक ऑपरेशन का हिस्सा थे, जहां उन्होंने असाधारण बहादुरी दिखाते हुए दो कट्टर आतंकवादियों को मार गिराया था। कीर्ति चक्र वीरता, साहस कार्रवाई और आत्म-बलिदान के लिए देश का सैन्य पुरस्कार है। यह अशोक चक्र के बाद शांतिकालीन वीरता पुरस्कारों की वरीयता के क्रम में दूसरे स्थान पर है।

कीर्ति चक्र से सम्मानित हुए नायक देवेंद्र प्रताप सिंह

Independence Day 2022 Speech, Flag Hoisting: लाल किले पर झंडा फहरायेंगे पीएम मोदी, उनके भाषण को कब, कहां और कैसे देखें लाइव?

सेना के 8 जवानों को मिला शौर्य चक्र 

वहीं सेना के 8 जवानों को शौर्य चक्र प्रदान किए गए, जिसमें से 2 सिपाही कर्ण वीर सिंह और गनर जसबीर सिंह को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। भारतीय सेना के शौर्य चक्र पुरस्कार विजेताओं में मेजर नितिन धानिया, अमित दहिया, संदीप कुमार, अभिषेक सिंह, हवलदार घनश्याम और लांस नायक राघवेंद्र सिंह शामिल हैं।

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में 14 से 15 अगस्त के बीच घर से निकलें ध्यान से, ये रास्ते रहेंगे बंद, जारी है ट्रैफिक एडवाइजरी

वहीं सीमा सुरक्षा बल के सिपाही सुदीप सरकार और सब-इंस्पेक्टर पाओतिनसैट गुइट को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। कीर्ति चक्र युद्ध के मैदान से दूर बहादुरी के कार्यों के लिए दिया जाता है। रविवार को दो बार टू सेना मेडल, 81 सेना मेडल, एक नौ सेना मेडल और सात वायु सेना मेडल की भी घोषणा की गई।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।