लाइव टीवी

Navratri 2022 के पहले दिन 'जय माता दी' से गूंजे देवी के धाम, नहीं जा पाए तो घर बैठे करिए वैष्णो देवी से लेकर मुंबा देवी के दर्शन

Navratri 2022, Navratri, Durga, Maa, India
Updated Sep 26, 2022 | 09:03 IST

Navratri 2022: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले की त्रिकूटा पहाड़ियों पर स्थित वैष्णो देवी का भवन सोमवार से शुरू हो रही नवरात्रि पर भक्तों का स्वागत करने के लिए तैयार है। अधिकारियों ने बताया कि नवरात्रि के दौरान देश-विदेश से करीब तीन लाख भक्तों के वैष्णो देवी धर्मस्थल पर पहुंचने की उम्मीद है, ऐसे में श्री वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) इस भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा से लेकर अन्य आवश्यक तैयारियां कर रहा है।

Loading ...
Navratri 2022, Navratri, Durga, Maa, IndiaNavratri 2022, Navratri, Durga, Maa, India
तस्वीर साभार:&nbspIANS
Navratri 2022 के दौरान दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में मां के दर्शन करते भक्त।
मुख्य बातें
  • प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं
  • वैष्णों देवी मंदिर में नवरात्रि के लिए की गई विशेष तैयारी
  • कोलकाता में लाखों की लगत से बना पंडाल मना रहा आजादी के 75 साल

Navratri 2022: मां दुर्गा के नौ अवतारों को समर्पित शारदीय नवरात्रि का पर्व आज से शुरु हो गया है। देश भर में नवरात्रि के पहले दिन भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। माता के भक्त सुबह से ही मंदिरों में लंबी कतार में खड़े होकर दर्शन के लिए पहुंचने लगे। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

दिल्ली और मुंबई में दिखा भक्तों में उत्साह
राजधानी दिल्ली के कालका जी मंदिर, झंडेवालान और छतरपुर समेत अन्य मंदिरों में भक्त माता के दर्शन के लिए सुबह चार बजे से ही लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। वहीं मुंबई के मुंबा देवी मंदिर में भी भक्तों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर सभी मंदिरों में माता का विशेष श्रृंगार किया गया है। अपने परिवार और मित्रों के साथ पहुंचे लोगों ने पूजा अर्चना कर माता के जयकारे लगाए। श्रद्धालुओं ने कहा कोरोना काल में लगाए गए प्रतिबंधों के चलते से हम नवरात्रि का पर्व भव्यता से नहीं मना सके थे, लेकिन इस साल किसी भी तरह का प्रतिबंध ना होने की वजह से हम लोगों में काफी उत्साह है और नौ दिन के इस पर्व को हम उमंग और उत्साह के साथ मना रहे है।

वैष्णों देवी मंदिर में नवरात्रि के लिए विशेष तैयारी
नौ दिवसीय नवरात्रि उत्सव के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों के स्वागत के लिए माता वैष्णो देवी मंदिर को पूरी तरह से सजाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि माता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड द्वारा भारी भीड़ से निपटने के लिए सुरक्षा सहित सभी आवश्यक इंतजाम किए  गए है। पर्व के दौरान देश और विदेश से लगभग तीन लाख से अधिक तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है। वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने कहा हमने दो कंट्रोल रूप स्थापित किए है और यात्रा को बहतर तरीके से चलाने के लिए पैदल ट्रैक और मंदिर परिसर में 120 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। इस नौ दिवसीय पर्व के दौरान पर्यटन विभाग श्राइन बोर्ड और संभागीय प्रशासन के सहयोग से अखिल भारतीय भक्ति गीत प्रतियोगिता, कुश्ती प्रतियोगिता, रामलीला, शोभा यात्रा, भगवती कथा' जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है।

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल मना रहा स्वतंत्रता के 75 वर्ष
हर साल  कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडालों में एक नई थीम देखने को मिलती है, इसी तरह की एक विशेष थीम दक्षिण कोलकाता के धाकुरिया में बाबूबगान सरबजनिन दुर्गोत्सव पूजा पंडाल में देखने को मिली है। इस साल के दुर्गा पूजा पंडाल की थीम 'मां तुझे सलाम' है। यह पंडाल आजादी के बाद से जारी किए गए हजारों स्मारक सिक्कों से बना है। इस पंडाल को बनाने में 30-40 लाख रूपए खर्च किए गए है।  

पूजा समिति की कोष्धायक्ष सुजाता गुप्ता ने कहा हम भारत की आजादी के 75 वर्ष मना रहे हैं। पंडाल आजादी के बाद से जारी किए गए हजारों स्मारक सिक्कों से बना है। 1947 से अब तक महत्वपूर्ण अवसरों पर कई स्मारक सिक्के जारी किए गए हैं। हमने ऐसे सिक्के एकत्र किए हैं और उनसे पंडाल को सजाया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।