लाइव टीवी

टाइम्स नाउ नवभारत की नई पहल, 20 अप्रैल से 'देखेगा नवभारत जीतेगा भारत' की शुरुआत, सवाल जो लाएंगे बदलाव

Updated Apr 28, 2022 | 14:35 IST

Times Now Navbharat Dekhega Navbharat Jeetega Bharat: टाइम्स नाउ नवभारत का लक्ष्य ब्रेकिंग न्यूज से दर्शकों को चिंतित करना या डराना नहीं बल्कि अपने नजरिए से उसे जागरूक बनाना है। हम अतीत की गलतियों पर पछताने की जगह लोगों को बेहतर उम्मीदों वाला कल देते हैं।

Loading ...
एक अप्रैल से टाइम्स नाउ नवभारत पर 'देखेगा नवभारत जीतेगा भारत'।

Times Now Navbharat Dekhega Navbharat Jeetega Bharat : टाइम्स नाउ नवभारत बदलाव में भरोसा करता है लेकिन केवल खबरें दिखाने से बदलाव नहीं आता। इस बदलाव में परिवर्तन लाने की क्षमता एवं प्रभाव होना चाहिए। हमारा मानना है कि आज के समय में न्यूज दिखाने का यही वास्तविक उद्देश्य होना चाहिए। बदलाव की यह सोच हमारी ब्रांड फिलॉसफी में गहराई से रची-बसी है। हम समस्या की जगह दर्शकों के सामने उसका हल लेकर आते हैं। हमारा लक्ष्य ब्रेकिंग न्यूज से दर्शकों को चिंतित करना या डराना नहीं बल्कि अपने नजरिए से उसे जागरूक बनाना है। हम अतीत की गलतियों पर पछताने की जगह लोगों को बेहतर उम्मीदों वाला कल देते हैं। 

सही जवाब देने वाले 5 दर्शकों को हर रोज मिलेंग आकर्षक उपहार 
दर्शकों को जागरूक एवं अपने जीवन में बदलाव लाने के लिए टाइम्स नाउ नवभारत 'देखेगा नवभारत जीतेगा भारत' नाम से एक अभियान शुरू कर रहा है। यह दर्शकों को अपने साथ लाने और उन्हें चैनल से जोड़ने का एक अभियान है। इस अभियान में टाइम्स नाउ नवभारत पर प्रतिदिन दिखाए जाने वाले न्यूज से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। ये प्रश्न खबरों की सामान्य जानकारी से जुड़े होंगे। हर रोज इन सवालों का सही जवाब देने वाले पांच दर्शकों को चैनल आकर्षक इनाम देकर सम्मानित करेगा। चैनल का मकसद टाइम्स नाउ नवभारत देखते हुए दर्शकों को अपने जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रेरित करना है।

चैनल पर 'देखेगा नवभारत जीतेगा भारत' की अवधि 100 दिनों की होगी। इस पहल की शुरुआत 20 अप्रैल से होने जा रही है। जो कि 28 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान हर रोज एक विजेता का चयन किया जाएगा। विजेता की घोषणा दो दिनों में की जाएगी। विजेता का चयन मूवीज नाउ 100 मैनिया की तरह रैंडम तरीके से किया जाएगा। प्रतियोगिता केवल भारत में रहने वाले भारतीय नागरिक भाग ले सकते हैं। इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने की तिथि पर कम से कम 18 वर्ष या उससे अधिक आयु होनी चाहिए।

प्रक्रिया

  1. टाइम्स नाउ नवभारत अपने चैनल पर हर रोज सुबह छह बजे से रात के 12 बजे तक प्रमोशनल ढंग से प्रतिदिन के पुरस्कार दिखाएगा। 
  2. प्रतिदिन के पुरस्कार के साथ-साथ चैनल पर एक मोबाइल नंबर दिखाया जाएगा जिस पर मिस्ड कॉल देकर दर्शक एसएमएस के जरिए सवाल प्राप्त कर सकते हैं। 
  3. एसएमएस में सवाल के साथ दर्शकों को दो विकल्प मिलेंगे, दोनों विकल्पों में दो अलग-अलग नंबर होंगे। जो विकल्प दर्शक को सही लगे वह उस नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकता है।   
  4. सही जवाब पर मिस्ड कॉल देने वाले दर्शकों को 'थैंक यू फॉर पार्टिसिपेशन' का एसएमएस मिलेगा।

पुरस्कार

  • कार 
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर
  • मोबाइल
  • स्मार्ट वाच
  • स्मार्ट वाच/ब्लूटूथ स्पीकर
  • लैपटॉप
  • सोने का सिक्का (5 ग्राम)
  • 32 इंच एलईडी टीवी
  • वैक्क्यूम क्लिनर
  • एक साल तक राशन
  • एक साल तक कपड़े
  • एक साल तक ईंधन

देखेगा नवभारत, जीतेगा भारत: शर्तें एवं नियम लागू 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।