लाइव टीवी

चीतों का जिक्र पर पीएम मोदी बोले- ग्रीन अर्थव्यवस्था, ग्रीन जॉब्स के साथ आगे बढ़ने की जरूरत

Updated Sep 23, 2022 | 11:19 IST

राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों के सम्मेलन में बोलते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2070 तक नेट जीरो के लक्ष्य को हासिल करने के लिए हम सबको एक साथ मिलकर काम करना होगा

Loading ...
पर्यावरण मंत्रियों को पीएम मोदी ने किया संबोधित
मुख्य बातें
  • ग्रीन इकोनॉमी, ग्रीन जॉब्स पर जोर
  • पर्यावरण बचाने के लिए आना होगा आगे
  • सभी राज्यों को पहल करने की आवश्यकता

पर्यावरण मंत्रियों को सं आज का नया भारत, नई सोच, नई अप्रोच के साथ आगे बढ़ रहा है। आज भारत तेजी से विकसित होती economy भी है और निरंतर अपनी इकोलॉजी को भी मजबूत कर रहा है। हमारे वन क्षेत्र में वृद्धि हुई है और वेटलैंड का दायरा भी तेज़ी से बढ़ रहा है।मैं सभी पर्यावरण मंत्रियों से आग्रह करूंगा कि राज्यों में सर्कुलर इकॉनॉमी को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा दें। इससे Solid Waste management और सिंगल यूज़ प्लास्टिक से मुक्ति के हमारे अभियान को भी ताकत मिलेगी।

2070 तक Net zero का टार्गेट
भारत ने साल 2070 तक Net zero का टार्गेट रखा है। अब देश का फोकस ग्रीन ग्रोथ पर है, ग्रीन जॉब्स पर है। और इन सभी लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए, हर राज्य के पर्यावरण मंत्रालय की भूमिका बहुत बड़ी है।अपने कमिटमेंट को पूरा करने के हमारे ट्रैक रिकॉर्ड के कारण ही दुनिया आज भारत के साथ जुड़ भी रही है। बीते वर्षों में गीर के शेरों, बाघों, हाथियों, एक सींग के गेंडों और तेंदुओं की संख्या में वृद्धि हुई है। कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश में चीता की घर वापसी से एक नया उत्साह लौटा है।

जहां पानी की कमी नहीं थी वहां भी दिक्कत
आजकल हम देखते हैं कि कभी जिन राज्यों में पानी की बहुलता थी, ग्राउंड वॉटर ऊपर रहता था, वहां आज पानी की किल्लत दिखती है। ये चुनौती सिर्फ पानी से जुड़े विभाग की ही नहीं है बल्कि पर्यावरण विभाग को भी इसे उतना ही बड़ी चुनौती समझना होगा।Wild-Fire की वजह से Global Emission में भारत की हिस्सेदारी भले ही नगण्य हो, लेकिन हमें अभी से जागरूक होना होगा। हर राज्य में Forest Fire Fighting Mechanism मजबूत हो, Technology Driven हो, ये बहुत जरूरी है।

आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के बिना, देश का विकास, देशवासियों के जीवन स्तर को सुधारने का प्रयास सफल नहीं हो सकता। लेकिन हमने देखा है कि Environment Clearance के नाम पर देश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण को कैसे उलझाया जाता था:

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।