लाइव टीवी

JNU में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का आज अनावरण करेंगे PM मोदी, विरोध में उतरा जेएनयूएसयू

Updated Nov 12, 2020 | 07:46 IST

इससे पहले विवि के वाइस चांसलर एम जगदीश कुमार ने रविवार को बताया कि पीएम मोदी 12 नवंबर को जेएनयू परिसर में स्वामी विवेकानंद की एक आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

Loading ...
JNU परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का आज अनावरण करेंगे PM मोदी।
मुख्य बातें
  • वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रतिमा का अनावरण करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
  • आज शाम साढ़े छह बजे होना है कार्यक्रम, जेएनयूएसयू ने विरोध किया
  • पूर्व छात्रों के सहयोग से परिसर में लगाई गई है विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की एक आदमकद प्रतिमा का अनावरण करने वाले हैं। पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शाम 6.30 बजे इस प्रतिमा का अनावरण करेंगे। हालांकि, प्रतिमा के अनावरण को लेकर विवाद शुरू हो गया है। जेएनयूएसयू ने प्रतिमा अनावरण के पीएम का कार्यक्रम का विरोध किया है। इस कार्यक्रम के विरोध में जेएनयूएसयू आज शाम पांज बजे से विश्वविद्यालय के नॉर्थ गेट पर धरना देगा। जेएनयूएसयू ने छात्रों से विवि के नॉर्थ गेट पर जुटने की अपील की है।

वाइस चांसलर ने दी जानकारी
इससे पहले विवि के वाइस चांसलर एम जगदीश कुमार ने रविवार को बताया कि पीएम मोदी 12 नवंबर को जेएनयू परिसर में स्वामी विवेकानंद की एक आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संपन्न होगा। जगदीश कुमार ने एक आधिकारिक बयान में भी कहा कि प्रतिमा के अनावरण के बाद स्वामी विवेकानंद पर एक कार्यक्रम भी होगा। 

वीसी ने जारी किया आधिकारिक बयान
अपने आधिकारिक बयान में वीसी ने कहा, 'स्वामी विवेकानंद भारत के सर्वाधिक ज्ञानों महापुरुषों एवं आध्यात्मिक नेताओं में से एक हैं। इनके जैसी विभूति को पाकर भारत खुद को गौरवान्वित महसूस करता है। उन्होंने युवकों को आजादी, विकास और शांति एवं सद्भाव का संदेश दिया। जेएनयू के पूर्व छात्रों के समर्थन से विश्वविद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाई गई है।'
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।