लाइव टीवी

पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे देश को करेंगे संबोधित, खुद दी जानकारी

Updated Oct 20, 2020 | 15:15 IST

Narendra Modi Message to Nation: पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे देश को संबोधित करेंगे। इसके बारे में उन्होंने खुद ट्वीट के जरिए जानकारी दी।

Loading ...
देश को 6 बजे पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे संबोधित
मुख्य बातें
  • पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे देश को करेंगे संबोधित, खुद ट्वीट कर दी जानकारी
  • देश के सामने ज्वलंत मुद्दों पर पीएम मोदी लोगों से इसी अंदाज में होते रहे हैं रूबरू

 नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे देश को करेंगे संबोधित। इसके बारे में उन्होंने खुद जानकारी देते हुए लोगों से जुड़ने की अपील की।  उन्होंने एक लाइन का ट्वीट किया और बताया कि मंगलवार शाम 6 बजे वो देश के लोगों के साख रूबरू होंगे। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया किसंदेशका मुद्दा क्या होगा। बताया जा रहा है कि जिस तरह से देश में कोरोना के मामलों में कमी आ रही है उसके मद्देनजर वो अपनी बात साझा कर सकते हैं। हालांकि इसके बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी है। बता दें कि यह उनका सातवां संबोधन होगा। 

देश के नाम खास होता है संबोधन
देश के नाम अगर पीएम मोदी के पिछले संबोधन को देखें तो एक बात साफ है कि वो देश के सामने जो चुनौतियां रही हैं. या उससे निपटने के जो कुछ उपाय रहे हैं उस पर खासा बल दिया है। बता दें कि जब दुनिया के सामने कोरोना की चुनौती सामने आई तो उन्होंने बताया कि किस तरह से देश को लड़ाई के लिए तैयार रहना चाहिए।

संबोधन में अहम चीजों के बारे में देते हैं जानकारी
पीएम मोदी ने कोरोना की जब शुरुआत हुई तब से लेकर आज तक कई मुद्दों पर राय रख चुके हैं। देश के नाम संबोधन में उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग, मॉस्क, जान है जो जहां है के साथ साथ आत्मनिर्भर भारत की वकालत की। इसके साथ ही कोरोना काल में जब लॉकडाउन की वजह से प्रवासी मजदूरों के सामने दिक्कत परेशानी आई तो उसके लिए खेद भी व्यक्त किया। लेकिन इसके साथ ही यह भी बताया कि किस तरह से केंद्र सरकार को देश के हर एक नागरिक के साथ साथ आर्थिक व्यवस्था की भी चिंता है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।