लाइव टीवी

'अब बदलेगा भारत, बनेगा नवभारत', प्रसून जोशी ने लिखा TIMES NOW Navbharat का ब्रांड मेनिफेस्‍टो

Updated Jul 31, 2021 | 12:31 IST

टाइम्स नेटवर्क का हिंदी समाचार चैनल 'टाइम्स नाउ नवभारत' 1 अगस्त से दर्शकों से बीच होगा। 'अब बदलेगा भारत, बनेगा नवभारत' की सोच एवं जज्बे के साथ यह बदलते और उभरते भारत की आवाज बनेगा।

Loading ...
टाइम्स नेटवर्क का हिंदी न्‍यूज चैनल 'टाइम्स नाउ नवभारत' 1 अगस्त से दर्शकों से बीच होगा
मुख्य बातें
  • टाइम्स नेटवर्क का हिंदी समाचार चैनल 'टाइम्स नाउ नवभारत' 1 अगस्त से लॉन्‍च हो रहा है
  • हिंदी समाचार चैनलों की होड़ में 'टाइम्‍स नाउ नवभारत' अलग तरह से धमाके के लिए तैयार है
  • चैनल का ब्रांड मेनिफेस्‍टो 'अब बदलेगा भारत, बनेगा नवभारत' प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने लिखा है

Times Now Navbharat: टाइम्स नेटवर्क का हिंदी समाचार चैनल 'टाइम्स नाउ नवभारत' 1 अगस्त से आगाज के लिए तैयार है। यह चैनल HD में प्रसारित होगा, जो 'अब बदलेगा भारत, बनेगा नवभारत' की सोच एवं जज्बे के साथ काम करते हुए बदलते और उभरते भारत की आवाज बनेगा। 

हिंदी समाचार चैनलों की होड़ में 'टाइम्‍स नाउ नवभारत' अलग तरह से धमाके के लिए तैयार है, जो नए भारत के लिए जरूरी बदलाव को लेकर एक समावेशी मंच प्रदान करेगा। 'अब बदलेगा भारत, बनेगा नवभारत' की सोच के साथ चैनल का लक्ष्य न केवल महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाना है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि समाधान मिले।

'टाइम्स नाउ नवभारत' का उद्देश्य केवल सुर्खियां बनाने की बजाय समाचारों को कवर करना और उसकी तह तक पहुंचकर दर्शकों को हर तरह की जानकारी मुहैया कराना है। प्रसिद्ध कवि-गीतकार प्रसून जोशी ने चैनल का ब्रांड मेनिफेस्‍टो लिखा है, जो इसकी वास्तविक भावना को प्रदर्श‍ित करता है। पढ़ें टाइम्‍स नाउ नवभारत का पूरा मेनिफेस्‍टो।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।