लाइव टीवी

UP Chunav: प्रियंका गांधी ने किया स्पष्ट- उत्तर प्रदेश में किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी कांग्रेस, सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Updated Nov 14, 2021 | 17:53 IST

Priyanka Gandhi Vadra: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी और सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Loading ...
प्रियंका गांधी
मुख्य बातें
  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुलंदशहर में कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन को संबोधित किया
  • प्रियंका गांधी 15 नवंबर को मुरादाबाद में कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य 2022 को संबोधित करेंगी
  • प्रियंका ने स्पष्ट कर दिया है कि यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस किसी से गठबंधन नहीं करेगी

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने घोषणा की है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अकेले उतरेगी और सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बुलंदशहर में घोषणा करते हुए वाड्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करने के लिए कहा। मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि हम सभी सीटों पर लड़ेंगे और अकेले लड़ेंगे।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी बुलंदशहर में 'कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य 2022' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे कई लोगों ने कहा कुछ भी करिए इस बार गठबंधन मत करिए। मैं आप लोगों को आश्वासन देना चाहती हूं हम सारी सीटों पर लड़ेंगे, अपने दम पर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ही उम्मीदवार घोषित करेंगे। 

पिछले विधानसभा में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव कहते हैं कि बड़ी पार्टियों के साथ गठबंधन का हमारा अनुभव कड़वा रहा है। इसलिए अब हम छोटी पार्टियों को एक साथ लाने की उम्मीद कर रहे हैं न कि बड़ी पार्टियों को।

हाल ही में प्रियंका गांधी ने घोषणा की थी कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देगी। प्रियंका ने कहा कि इस निर्णय का उद्देश्य महिलाओं को सत्ता में पूर्ण भागीदार बनाना है। उन्हें राज्य में पार्टी की खोई हुई जमीन को फिर से हासिल करने का काम सौंपा गया है। 2017 के चुनावों में कांग्रेस 403 सदस्यीय यूपी विधानसभा में केवल सात सीटें जीत सकी थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।