लाइव टीवी

CAA Protest: प्रियंका गांधी ने यूपी पुलिस पर उठाए सवाल, कहा- उनके कदमों से पैदा हुई अराजकता

Updated Dec 30, 2019 | 16:10 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Priyanka Gandhi : नागरिकता संशोधन कानून को लेकर उत्तर प्रदेश में हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात की। प्रियंका गांधी ने कहा कि पुलिस के कई कदम गैरकानूनी हैं।

Loading ...
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

लखनऊ: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प के दौरान पुलिस की भूमिका की जांच की मांग की। इसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रेस को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'राज्य सरकार और राज्य पुलिस ने कई कदम उठाए हैं जो कानूनी नहीं हैं और जिसके कारण अराजकता पैदा हुई है।'

इस दौरान उनकी सुरक्षा को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरी सुरक्षा का सवाल बड़ा सवाल नहीं है, छोटा सवाल है। इसकी चर्चा करने की कोई जरूरत नहीं है। आज हम राज्य के लोगों की सुरक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं। 

प्रियंका ने यूपी पुलिस पर एक के बाद एक कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जैसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वो जनता से बदला लेंगे, प्रशासन उस पर कायम है। मेरे ख्याल से ऐसा पहली बार होगा कि किसी मुख्यमंत्री ने जनता से बदला लेने की बात की हो।
 



उन्होंने कहा, 'ये कृष्ण का देश है, वो करुणा के प्रतीक थे। राम करुणा के प्रतीक थे। शिवजी की बारात में सब नाचते हैं। इस देश की आत्मा में हिंसा, बदला, रंच इन चीजों की जगह नहीं है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने योगीजी के वस्त्र धारण किए हैं, भगवा धारण किया है। ये भगवा आपका नहीं है। ये भगवा हिंदुस्तान की धार्मिक, आध्यात्मिक आस्था का है। हिंदू धर्म का चिन्ह है। उस धर्म को धारण नहीं है। उस धर्म में हिंसा, बदले की भावना की कोई जगह नहीं है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।