लाइव टीवी

UP Assembly Elections 2022: प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, महिलाओं को 40 फीसद टिकट

Updated Oct 19, 2021 | 14:35 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि महिलाओं को राजनीति की मुख्य धारा में शामिल करना उनका मकसद है और इसके लिए पार्टी यूपी में महिलाओं को 40 फीसद टिकट देगी।

Loading ...
प्रियंका गांधी, कांग्रेस महासचिव
मुख्य बातें
  • लखनऊ दौरे पर हैं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी
  • हर हफ्ते पांच जिलों के दौरे का कार्यक्रम
  • वाराणसी में की थी किसान न्याय यात्रा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बड़ा ऐलान किया । उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महिलाओं को 40 फीसद टिकट दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो चाहती हैं कि प्रदेश में विकास के लिए महिलाओं की भागीदारी अहम है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी ही सिर्फ चलती तो 50 फीसद टिकट महिलाओं को देतीं। उसके पीछे उन्होंने सोनभद्र और सीतापुर में अपनी गिरफ्तारी का जिक्र किया। 

यूपी चुनाव में 40 फीसद सीट महिलाओं को 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से बार बार पूछा गया कि क्या 40 फीसद टिकट महिलाओं को वो पंजाब में देंगी, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वो यूपी की इंचार्ज हैं लिहाजा यहां के बारे में फैसला है, जहां तक पंजाब या कहीं और की बात है तो उसे बाद में देखा जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विरोधी उनके बारे में बार बार कहां करते हैं वो पर्यटन पर आती हैं। लेकिन अब उन्हें अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करना चाहिए। 

TIMES NOW नवभारत के सवाल पर साधी चुप्पी
प्रियंका गांधी से जब एमपी में कांग्रेस विधायक के बेटे करन मोरवाल के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब नहीं दिया। कार्यक्रम की संचालन कर रहीं सदस्य ने कहा कि आज ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है लिहाजा हमें इस विषय पर केंद्रित होना चाहिए।

जात पात नहीं जीतने की क्षमता मुख्य आधार
प्रियंका गांधी से जब पूछा गया कि क्या वो यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ेंगी तो जवाब यह था कि अभी फैसला नहीं लिया है। लेकिन आगे क्या हालात बनते हैं उसे देखकर फैसला किया जाएगा। उनसे जब यह पूछा गया कि महिलाओं को टिकट देने का आधार क्या होगा तो उस सवाल के जवाब में कहा जीतने की क्षमता ही मुख्य आधार है। इसके अलावा उन्होंने  केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने लखीमपुर खीरी हिंसा, गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे, जम्मू कश्मीर के हालात, चीनी घुसपैठ और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार की नीतियों को कोसा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।