लाइव टीवी

NRC और NPR हिंदुस्तान के गरीब लोगों है पर एक टैक्स, देश का समय बर्बाद कर रही है मोदी सरकार- राहुल गांधी

Updated Dec 27, 2019 | 13:17 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि सरकार देश का वक्त जाया कर रही है। राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में मीडिया से बात कर रहे थे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
देश का समय बर्बाद कर रही है मोदी सरकार, अर्थव्यवस्था को किया बर्बाद- राहुल गांधी
मुख्य बातें
  • राहुल गांधी बोले- सड़कों पर महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और देश में बढ़ रही है बेरोजगारी
  • चाहे एनआरसी हो चाहे एनपीआर हो ये हिंदुस्तान के गरीब लोगों पर एक टैक्स है- राहुल गांधी
  • 3 लाख, 50 हजार करोड़ रूपये सबसे अमीर 15 लोगों को दे दिया गया- राहुल गाधी

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि सरकार देश का समय बर्बाद कर रही है। छत्तीसगढ़ में मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है लेकिन पीएम मोदी को यह दिख नहीं रहा है।

 राहुल ने आगे कहा, 'देश का टाइम जाया किया जा रहा है नोटबंदी की, किसानों और मजदूरों से उनका पैसा ले लिया गया है। 3 लाख, 50 हजार करोड़ रूपये सबसे अमीर 15 लोगों को दे दिया गया। मार्केट से पूरा-पूरा का पूरा पैसा निकल गया और उनकी जेब में चले गया।  कोई कुछ खरीद नहीं रहा है। फैक्ट्रिया बंद हो गई हैं। लेकिन ये शायद या तो पीएम को दिख नहीं रहा है या समझ नहीं आ रहा है।

राहुल गांधी ने आगे कहा, 'चाहे एनआरसी हो चाहे एनपीआर हो ये हिंदुस्तान के गरीब लोगों पर एक टैक्स है। आप नोटबंदी को समझिए, नोटबंदी हिंदुस्तान के गरीब लोगों पर एक टैक्स था। बैंक में जाइए, पैसे दीजिए, जमा कराइए और पूरा पैसा उन्हीं 15 लोगों को। ये भी बिल्कुल वहीं चीज है। अफसर के पास गरीब आदमी जाएगा अपने कागज दिखाएगा और उसमें कुछ कमी है तो रिश्वत दीजिए। करोड़ों रुपये जनता की जेब से निकालकर उन्हीं 15 लोगों की जेब में जाएंगे।'

राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'ये गरीबों पर आक्रमण है। गरीब पूछ रहा है कि हमें कैसे रोजगार मिलेगा। अर्थव्यवस्था 9 से चार प्रतिशत पर आ गई है और वो भी नए तरीके से। हमारे तरीके से नापें तो वह ढ़ाई प्रतिशत पर पहुंच जाएगी। गरीब लोगों के पैसे ले लिए गए। पहले दुनिया कहती थी कि भारत और चीन एक रफ्तार से विकास कर रहे हैं, लेकिन अब दुनिया भारत में हिंसा को देख रही है। सड़कों पर महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, बेरोजगारी बढ़ रही है।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।