लाइव टीवी

कांग्रेस छोड़ रहे नेता, कैम्ब्रिज में भाषण देने राहुल गांधी लंदन हुए रवाना  

Updated May 19, 2022 | 16:48 IST

कोरोना महामारी के हालात सुधरने के बाद राहुल की इस तरह की यह पहली विदेश यात्रा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की यह विदेश यात्रा ऐसे समय हो रही है जब दो बड़े चेहरों ने पार्टी छोड़ी है। पंजाब कांग्रेस के बड़े नेता सुनील जाखड़ ने इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
लंदन में सम्मेलन को संबोधित करेंगे राहुल गांधी।
मुख्य बातें
  • कम्बिज विवि में 'आइडियाज फॉर इंडिया' पर अपने विचार रखेंगे राहुल
  • कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद पहले से लंदन में मौजूद हैं
  • प्रवासी भारतीयों के साथ मुलाकात भी करेंगे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष

नई दिल्ली : कांग्रेस से उसके युवा एवं वरिष्ठ नेता अलग हो रहे हैं। गुरुवार को पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने पार्टी छोड़ी तो आज सुनील जाखड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी में अंदरूनी कलह पहले से जारी है। पार्टी की इन चुनौतियों एवं चिंताओं पर उदयपुर के चिंतन शिविर में पार्टी ने जरूर चर्चा की लेकिन पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड से सांसद राहुल गांधी अपनी विदेश यात्राओं पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। राहुल गुरुवार को लंदन के लिए रवाना हो गए। यहां कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में उन्हें 'आइडियाज फॉर इंडिया' पर अपने विचार रखने हैं।   

'आइडियाज फॉर इंडियाज' पर अपनी बात रखेंगे
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख एवं महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने ने कहा कि कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 'आइडियाज फॉर इंडियाज' पर अपनी बात रखेंगे। वह भारतीय प्रवासियों से मुखातिब होंगे और भारत के वर्तमान एवं भविष्य पर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। राहल 23 मई को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में 'इंडिया @ 75' पर अपने विचार रखने के साथ-साथ लोगों से बातचीत करेंगे। लंदन में शुक्रवार को 'आइडियाज फॉर इंडिया' समारोह आयोजित होगा।  कांग्रेस नेता ने बताया कि राहुल गुरुवार शाम तक लंदन पहुंच जाएंगे। इस कार्यक्रम में शरीक होने के लिए सलमान खुर्शीद एवं प्रियांक खड़गे पहले से लंदन में मौजूद हैं। 

हार्दिक पटेल ने कांग्रेस छोड़ी
बता दें कि कोरोना महामारी के हालात सुधरने के बाद राहुल की इस तरह की यह पहली विदेश यात्रा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की यह विदेश यात्रा ऐसे समय हो रही है जब दो बड़े चेहरों ने पार्टी छोड़ी है। पंजाब कांग्रेस के बड़े नेता सुनील जाखड़ ने इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामा है जबकि गुजरात में पाटीदार आंदोलन के बड़े नेता हार्दिक पटेल ने बुधवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। पटेल का इस्तीफा कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।