लाइव टीवी

Rahul Gandhi : 'निजी दौरे' पर विदेश रवाना हुए राहुल गांधी, पंजाब में टलेगी चुनावी रैली 

Updated Dec 30, 2021 | 09:45 IST

Rahul Gandhi News : राहुल की इस विदेश यात्रा का असर उनके चुनाव प्रचार भी पड़ा है। पंजाब के मोगा में आगामी तीन जनवरी को उनकी चुनावी रैली होनी थी लेकिन अब यह रैली टाली जा सकती है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
विदेश यात्रा पर राहुल गांधी। -फाइल फोटो
मुख्य बातें
  • विदेश यात्रा पर रवाना हुए राहुल गांधी, कांग्रेस ने इसे निजी यात्रा बताया
  • पंजाब के मोगा में 3 जनवरी को होनी है राहुल की रैली अब टल सकती है
  • संसद के शीतकालीन सत्र से पहले भी विदेश यात्रा पर गए थे राहुल गांधी

नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक बार फिर विदेश दौरे पर रवाना हो गए हैं। पार्टी का कहना है कि राहुल की यह यात्रा 'निजी' है। राहुल की इस यात्रा की वजह से पंजाब में होने वाली उनकी चुनावी रैली स्थगित हो गई है। संसद के शीतकालीन सत्र से ठीक पहले राहुल गांधी करीब एक महीने के लिए विदेश यात्रा पर गए थे और वह सत्र शुरू होने से ठीक एक दिन पहले लौटे थे। राहुल की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

'राहुल गांधी अपनी एक छोटी निजी यात्रा पर हैं'

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, 'राहुल गांधी अपनी एक छोटी निजी यात्रा पर हैं। भारतीय जनता पार्टी और उसकी मीडियो के दोस्तों को अनावश्यक रूप से अफवाहें नहीं फैलाना चाहिए।' राहुल किस देश की यात्रा पर गए हैं, इस बारे में पार्टी ने कोई जिक्र नहीं किया। पार्टी ने यह भी नहीं बताया है कि राहुल गांधी कब लौटेंगे। पांच राज्यों-उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में इस साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इन सभी राज्यों में चुनाव प्रचार जोरों पर है और इन प्रदेशों में कांग्रेस प्रमुख दल है।

यूपी चुनावों से क्यों दूर राहुल ? कांग्रेस का क्या है संदेश

पंजाब के मोगा में होनी है राहुल की रैली

राहुल की इस विदेश यात्रा का असर उनके चुनाव प्रचार भी पड़ा है। पंजाब के मोगा में आगामी तीन जनवरी को उनकी चुनावी रैली होनी थी लेकिन अब यह रैली टाली जा सकती है। पंजाब में कांग्रेस की सरकार है। सत्ता में वापसी के लिए पार्टी ने अपना पूरा जोर लगाया है। 

हिंदू का चरित्र हिंदुत्व है, राहुल गांधी पर आरएसएस का कटाक्ष

पांच जनवरी को होनी है पीएम की रैली

पंजाब में भारतीय जनता पार्टी अपने चुनाव प्रचार अभियान को तेज करने जा रही है। सूत्रों का कहना है कि आगामी पांच जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां चुनाव प्रचार का आगाज कर सकते हैं। तीन कृषि कानूनों की वापसी के बाद राज्य में पीएम की यह पहली रैली होगी। भाजपा ने कहा है कि वह राज्य में विधानसभा चुनाव कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर लड़ेगी। कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी के वापस लौटने के बाद ही पंजाब में चुनावी रैली शुरू हो पाएगी। राहुल ने हाल ही में गोवा एवं उत्तराखंड में पार्टी के लिए प्रचार करते नजर आए हैं।       

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।