लाइव टीवी

Congress की 'भारत जोड़ो यात्रा' का केंद्र रहेंगे राहुल गांधी, यात्रा के दौरान टेंट में गुजारेंगे रात

रंजीता झा | SPECIAL CORRESPONDENT
Updated Aug 12, 2022 | 12:36 IST

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 50 लोगों की मौजूदगी सदैव रहेगी। ये पूरी यात्रा में राहुल गांधी के साथ होंगे। यह भी कहा जा रहा है कि यात्रा जिस राज्य से गुजरेगी वहीं के ये 50 लोग होंगे। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान 3000 किलोमीटर से ज्यादा की पदयात्रा करेंगे राहुल
मुख्य बातें
  • 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान 3000 किलोमीटर से ज्यादा की पदयात्रा करेंगे राहुल
  • होटल या रिसोर्ट में नहीं बल्कि टेंट में गुजारेंगे रात
  • यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस पार्टी सात सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करने वाली है। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी खुद 3000 किलोमीटर से ज्यादा की पदयात्रा में शामिल होंगे। कुछ हिस्सों में उनके साथ उनकी बहन और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी साथ दिखेंगी। कांग्रेस के टॉप सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी खुद 150 दिन की पदयात्रा करेंगे। सूत्रों ने जो हमें जानकारी दी है उसके मुताबिक, अगर किसी वजह से यात्रा में ब्रेक हुआ, तो राहुल गांधी वहीं से यात्रा शुरू करेंगे जहां उन्होंने इसे छोड़ा था। यह भी कहा जा रहा है कि यात्रा के दौरान राहुल गांधी कि किसी होटल या रिजॉर्ट में नहीं रुकेंगे। हर दिन यात्रा जहां समाप्त होगी वहीं टेंट लगाया जाएगा। राहुल के साथ-साथ बाकी नेता भी वहीं ठहरेंगे।

हर रोज होगी 20-25 किलोमीटर यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा के लिए एआईसीसी की तरफ से यात्रा में शामिल होने के इक्षुक वोलेंटियर से आवेदन भी मांगाए जा रहे हैं। यात्रा के लिए दिग्विजय सिंह ने दो रूट फाइनल किए हैं। जिसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, यात्रा रोज 20-25 किलोमीटर चलेगी। हर प्रदेश में कुछ जनसभाएं भी होंगी। आपको यह भी बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी लोगों से पार्टी की इस ‘भारत जोड़ो’ यात्रा से जुड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने हाल हाल ही में एक ट्वीट कर कहा,  'आज ही के दिन भारत छोड़ो आंदोलन की हुंकार के साथ एकजुट होकर भारतीयों ने क्रूर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आर-पार का संघर्ष शुरू किया था। एकजुटता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आइए विविधता में एकता के झंडे को बुलंद करते हुए 'भारत जोड़ो' व भारत में विकास के नए आयाम जोड़ने का संकल्प लें।'

Rahul Gandhi: राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, कहा- तानाशाह सरकार के खिलाफ एक और 'करो या मरो' जैसे आंदोलन की जरूरत

12 राज्यों से होकर गुजरेगी यात्रा

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने पार्टी मुख्यालय में बीते मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आज ही के दिन नौ अगस्त 1942 को महात्मा गांधी के नेतृत्व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन शुरू किया था। उसके पांच साल बाद देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक घटना के 80 साल बाद कांग्रेस सात सितंबर से अपनी कन्याकुमारी से कश्मीर तक “भारत जोड़ो” यात्रा शुरू करेगी जो 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर 150 दिन में 3,500 किमी की दूरी तय करेगी। राहुल गांधी सहित कांग्रेस के नेतागण और कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे।

आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने हाल कि दिनों में केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रामक नजर आई है। हाल ही में इसने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को मुद्दा बनाकर देशव्यापी आंदोलन किया। कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित तमाम कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर प्रदर्शन किया। दिल्ली में कई नेताओं को हिरासत में भी लिया गया था।

RSS को 'देशद्रोही' बता घिरे राहुल गांधी, BJP ने पूछा-कांग्रेस बताए वह तिरंगे का सम्मान करती है या नहीं

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।