लाइव टीवी

राहुल नाम मेरा रिकॉर्ड बदनाम मेरा, हिमंता बिस्वा सरमा ने पैरोडी किया ट्वीट

Updated Sep 09, 2022 | 12:35 IST

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा कड़ा विरोध कर रहे हैं। पहले तो कहा कि यह यात्रा 1947 में होनी चाहिए थी। अब उन्होंने पैरोडी को ट्वीट कर राहुल गांधी की बखिया उधेड़ी है।

Loading ...
हिमंता बिस्वा सरमा, सीएम असम ने पैरोडी किया ट्वीट
मुख्य बातें
  • राहुल गांधी पर पैरोडी जारी
  • हिमंता बिस्वा सरमा ने किया ट्वीट
  • कांग्रेस के लिए राहुल के योगदान की उड़ाई गई खिल्ली

राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। सात सितंबक को यात्रा के आगाज से पहले असम के सीएन हिमंता बिस्वा सरमा ने तंज कसते हुए कहा था कि सही मायने में उन्हें यह यात्रा पाकिस्तान में करनी चाहिए। आखिर भारत देश बंटा कहा है। सच तो यह भी है कि कांग्रेस को भारत यात्रा 1947 में करनी चाहिए थी। इन तीखे हमलों के बाद उन्होंने एक पैरोडी तो ट्वीट किया और कैप्शन दिया राहुल नाम मेरा। पैरोडी में राहुल गांधी पर जो पैरोडी बनी है उसके बोले कुछ यूं है राहुल नाम मेरा, रिकॉर्ड बदनाम मेरा।

राहुल गांधी पर पैरोडी
पैरोडी में राहुल गांधी गाते हुए सुने जा सकते हैं कि पार्टी में कंफ्यूजन पैदा करना ही उनका काम है। जब भारत के खिलाफ नफरत के नारे बुलंद होते हैं तो उनकी जुबा बंद हो जाती है। पैरोडी में राहुल कहते हैं कि मैं आलू उगवाऊं सोना बनाऊं, इलेक्शन हराऊं लेकिन बाज ना आऊं। कंफ्यूजन फैलाऊं और उस कंफ्यूजन से अपनी ही बैंड बजवाऊं। बता दें कि राहुल गांधी के भारत यात्रा पर हिमंता बिस्वा सरमा के बयानों पर कांग्रेस के प्रेस और सूचना इंचार्ज ने यहां तक कह दिया कि वो कौन शख्स है, उसे तो वो गंभीरता से नहीं लेते। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।