लाइव टीवी

बुलडोजर के पहिये में हवा भरते समय हुआ जोरदार धमाका, 2 की मौत, रोंगटे खड़ा कर देगा Video

Updated May 05, 2022 | 19:18 IST

Raipur : इस घटना में दोनों व्यक्तियों की मौत हो गई। मारे गए दोनों व्यक्तियों की पहचान राजपाल सिंह और प्रांजन नामदेव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक दोनों व्यक्ति मध्य प्रदेश के सतना जिले के रहने वाले थे।  

Loading ...
रायपुर की घटना।

Bulldozer tire bursts : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है। मंगलवार को यहां बुलडोजर (जेसीबी) के पहिए में हवा भरते समय हुए जोरदार धमाके में दो लोगों की जान चली गई। दिल दहलाने वाली यह घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लोग जेसीबी के टायर में हवा भर रहे हैं तभी जोरदार धमाका होता है और दोनों व्यक्ति विस्फोट के साथ हवा में उछल जाते हैं।

इस घटना में दोनों व्यक्तियों की मौत हो गई। मारे गए दोनों व्यक्तियों की पहचान राजपाल सिंह और प्रांजन नामदेव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक दोनों व्यक्ति मध्य प्रदेश के सतना जिले के रहने वाले थे।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।