लाइव टीवी

Rashtravad : क्या हिंसा फैलाने का एपिसेंटर है यूपी का सहारनपुर?

Updated Jun 12, 2022 | 20:56 IST

योगी के एक्शन के बाद प्रयागराज से लेकर सहारनपुर तक दंगाई भयंकर खौफ में हैं। कल सहारनपुर में मास्टरमाइंड मुजम्मिल के घर बुलडोजर चला तो आज प्रयागराज में हिंसा भड़काने के मास्टरमाइंड जावेद के घर पर बुलडोजर चलाया गया। क्या यूपी का सहारनपुर हिंसा फैलाने का केंद्र है?

Loading ...

शुक्रवार को देश के 9 राज्यों में एक साथ हिंसा भड़काई गई। अलग-अलग राज्यों में हुई हिंसा के मास्टरमाइंड को लेकर अब रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं।यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार उपद्रवियों पर सख्त एक्शन ले रही है। यूपी के 6 जिलों में हुई हिंसा के बाद योगी फुल एक्शन में हैं। योगी के एक्शन के बाद प्रयागराज से लेकर सहारनपुर तक दंगाई भयंकर खौफ में हैं। कल सहारनपुर में मास्टरमाइंड मुजम्मिल के घर बुलडोजर चला तो आज प्रयागराज में हिंसा भड़काने के मास्टरमाइंड जावेद के घर पर बुलडोजर चलाया गया। आरोपी जावेद के घर की दीवारों को तोड़ा गया। प्रशासन ने अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए हिंसा के आरोपी मास्टरमाइंड जावेद के घर पर बुलडोजर चलाया। इस कार्रवाई के दौरान जावेद के घर से पोस्टर और भड़काऊ दस्तावेजद भी बरामद हुए हैं।

क्या यूपी का सहारनपुर हिंसा फैलाने का केंद्र है। ऐसा हम क्यों कह रहे हैं। दरअसल जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक रांची में जो हिंसा फैलाई गई उसके लिए सहारनपुर से लोग पहुंचे और प्री प्लानिंग के तहत हिंसा की वारदात को अंजाम दिया गया। रांची हिंसा के सहारनपुर कनेक्शन को समझिए।

रांची हिंसा का सहारनपुर कनेक्शन ?

हिंसा फैलाने सहारनपुर से लोग बुलाए गए। कई टीमों में सहारनपुर से लोग रांची आए। बस से सहारनपुर से लोग रांची लाए गए। CCTV से बचने के लिए बस का सहारा बनी। लोग ट्रेन से आते तो CCTV में कैप्चर होते। हिंसा करने वाले घटनास्थल के पास रुके। फोन पर प्रदर्शन-हिंसा के निर्देश दिए गए। हिंसा करने वालों का ब्रेनवॉश किया गया। PFI की पॉलिटिकल विंग SDPI पर शक है। SDPI की भूमिका की जांच जारी है।

इस बीच सहारनपुर हिंसा के मास्टरमाइंड का वीडियो सामने आया है। सहारनपुर में हिंसा भड़काने का आरोप मुजम्मिल पर है जो मदरसे में पढ़ता है। आरोप है कि शुक्रवार को मुजम्मिल ने भड़काऊ भाषण दिया और युवाओं को धर्म विशेष के नाम पर प्रदर्शन करने को कहा। वहीं दूसरे मास्टरमाइंड सलमान का वीडियो भी सामने आया है। सलमान सड़कों पर पोस्टर लगाते हुए साफ साफ नजर आ रहा है। हालांकि पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच यूपी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई और हिंसा के सहारनपुर कनेक्शन पर किसका क्या कहना है।

इस बीच जमाअत-ए-उलमाए हिंद के चेयरमैन मौलाना सुहैब कासमी ने ओवैसी और मदनी पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है सुनिए क्या कहा। साफ है यूपी में योगी सरकार एक्शन में है और हिंसा करने वालों को साफ संदेश है कि अगर हिंसा फैलाने की कोशिश हुई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ऐसे में आज के सवाल हैं 

सहारनपुर टू प्रयागराज...भयानक खौफ में दंगेबाज ?
आरोपी जावेद के घर चला बुलडोजर...अब किसकी बारी ?
योगी का ऐसा Action जो सात पुश्तें याद रखेंगी ? 
क्या सहारनपुर बना दंगाइयों का एपिसेंटर ? 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।