लाइव टीवी

रूस खुलकर कहता रहा है कश्मीर भारत का हिस्सा लेकिन फ्रांस- अमेरिका बचते रहे: पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह

Updated Apr 01, 2022 | 14:56 IST

पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का कहना है कि कश्मीर के मुद्दे पर जिस तरह से रूस भारत के समर्थन में बातें करता है उस तरह के बयान देने से अमेरिका और फ्रांस हमेशा बचते रहे हैं।

Loading ...
रूस खुलकर कहता रहा है कश्मीर भारत का हिस्सा लेकिन फ्रांस- अमेरिका बचते रहे: पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह
मुख्य बातें
  • कश्मीर के मुद्दे पर भारत के समर्थन में खुलकर बोलता रहा है रूस
  • अमेरिका और फ्रांस साफ साफ बोलने से बचते रहे हैं
  • पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह बोले- भारत का रूस सदाबहार दोस्त

यूक्रेन में रूस जंग लड़ रहा है लेकिन उसका असर अलग अलग मुल्कों पर हो रहा है। अमेरिका और नाटो देश सीधे तौर पर यूक्रेन की मदद करने से बच रहे हैं लेकिन दूसरे मुल्कों की सीख दे रहे हैं कि उन्हें रूस का साथ नहीं देना चाहिए। हाल ही में भारत दौरे पर आए अमेरिका के डिप्टी एनएसए दलीप सिंह ने चीन और एलएसी तक का जिक्र कर दिया। इन सबके बीच कश्मीर का मुद्दा भी उठा। इस विषय पर पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने कहा कि कश्मीर के बारे रूस ने वो बयान दिया जिससे अमेरिका और फ्रांस कहने से बचते रहे हैं। 

पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने कहा कि सर्गेई लावरोव भारत के मित्र हैं। वह प्रधानमंत्री को जानकारी देंगे और यूक्रेन पर रूस की नीति के बारे में बताएंगे। रूस के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं, हमें वहां से हथियार मिलते हैं। रूस ने कहा है कि कश्मीर भारत का हिस्सा है जो अमेरिका और फ्रांस ने नहीं किया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।