लाइव टीवी

शाहीनबाग के बहाने गिरिराज सिंह का कांग्रेस और AAP पर हमला- 'इमामों को वेतन, पुजारियों को क्यों नहीं'

Updated Jan 31, 2020 | 18:36 IST

बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने शाहीनबाग प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि वे इसके जरिए सांप्रदायिक राजनीति कर रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
गिरिराज सिंह

नई दिल्ली : दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ करीब महीने भर से विरोध प्रदर्शन में महिलाएं बैठी हैं। अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस प्रदर्शन के जरिए विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर सांप्रदायिक राजनीति करने का आरोप लगाया है।

गिरिराज सिंह ने इन पार्टियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे इमाम को 18,000 रुपए की सैलरी देते हैं और मेंटेनेंस के लिए 9,000 रुपए देते हैं। वे पंडितों को क्यों नहीं पैसे देते?

उन्होंने आगे कहा कि काफी सारे इमाम शाहीन बाग में चल रहे विरोध प्रदर्शन को सपोर्ट कर रहे हैं। और यहीं पर शरजिल इमाम जैसे जेएनयू स्टूडेंट को असम को भारत से कटऑफ करने की बात करता है। लेकिन वे हम पर आरोप लगा रहे हैं। 

आपको बता दें कि देशभर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। दिल्ली का शाहीनबाग एक तरह से इन विरोध प्रदर्शनों का केंद्र बन गया है। शरजिल इमाम ने हाल ही में शाहीन बाग में भारत विरोधी नारे लगाए थे जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

आपको बता दें कि कुछ ही दिनों में दिल्ली में विधानसभा के चुनाव भी होने हैं। शाहीनबाग का प्रदर्शन दिल्ली चुनाव में राजनीतिक पार्टियों के लिए एक अहम मुद्दा बन चुका है। इसपर जमकर राजनीति की जा रही है।

गिरिराज सिंह के पहले कई बीजेपी नेताओं ने भी इस पर विवादित बयान दिए हैं। तेजिंर पाल सिंह बग्गा ने कहा था कि शाहीनबाग देशद्रोह का अड्डा बन चुका है, 11 फरवरी को चुनाव के नतीजे आते ही सबसे पहले इन अड्डों पर सर्जिकल स्ट्राइक की जाएगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।