लाइव टीवी

दो से ज्यादा बच्चों वालों को पंचायत चुनाव लड़ने से रोका जाए : संजीव बालियान

Updated Jul 12, 2020 | 06:47 IST

Sanjeev Balyan on population control : संजीव बालियान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। इस पत्र में बालियान ने कहा है कि जनसंख्या नियंत्रण पर नियंत्रण के लिए सरकार को योजना लानी चाहिए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
जनसंख्या नियंत्रण पर बालियान का सुझाव।
मुख्य बातें
  • गिरिराज सिंह के बाद भाजपा सांसद बालियान ने दिया सुझाव
  • भाजपा सांसद बालियान ने सीएम आदित्यनाथ को लिखा है पत्र
  • दोनों नेताओं ने कहा-बढ़ती आबादी चिंता का विषय बन गई है

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद संजीव बालियान ने जनसंख्या पर नियंत्रण लाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। भाजपा सांसद ने कहा है कि दो से ज्यादा बच्चे रखने वाले लोगों को पंचायत चुनाव लड़ने से रोक देना चाहिए। उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ रही आबादी देश की एक प्रमुख समस्या बन गई है। इस दिशा में अब सरकार को काम करने की जरूरत है। भाजपा सांसद से पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी जनसंख्या पर नियंत्रण लाने के लिए सरकार को सुझाव दिए हैं। समझा जाता है कि भाजपा नेताओं के जनसंख्या नियंत्रण पर बयान के बाद राजानीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो सकता है। 

सीएम योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र
जनसंख्या नियंत्रण पर सुझाव देते हुए भाजपा सांसद ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को लिखे पत्र में उन्होंने कहा, 'जिनके दो बच्चों हैं उन्हें अगला पंचायत चुनाव लड़ने से रोकने के लिए सरकार को एक योजना शुरू करनी चाहिए। जनसंख्या आज सबसे बड़ी समस्या बन गई है और हमें इस दिशा में काम करने की जरूरत है।' बता दें कि जनसंख्या पर नियंत्रण लाने के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी जरूरत बताई है। सिंह ने शनिवार कहा कि भारत को विकसित देशों के साथ यदि खड़ा होना तो उसे अपनी आबादी पर नियंत्रण लाना होगा। 

विश्व जनसंख्या दिवस पर सिंह ने दिया बयान
केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'बढ़ती जनसंख्या हम सभी के लिए एक चुनौती बन गई है। हम यदि विकसित देशों के साथ खड़ा होना चाहते हैं तो हमें जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना होगा। एक ऐसा कठोर कानून जो इस देश के सभी नागरिकों पर लागू हो। यह कानून सब पर लागू होना चाहिए चाहे वह किसी भी धर्म, जाति एवं मजहब के हों।' विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री सिंह ने यह बयान दिया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।